[ad_1]

जदयू विधायक गोपाल मंडल का गिरफ्तार बेटा आशीष (काले जैकेट में)
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
न मेरे विधायक पिता गोपाल मंडल जी किसी से डरते हैं और न मैं आशीष मंडल। लोग विधायक पुत्र की बात करते हैं, मतलब आशीष मंडल की चर्चा करते हैं।….. यह दावा करने के तीसरे दिन बिहार पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने भागलपुर के गोपालपुर से सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड (JDU) के विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। जमीन विवाद के दौरान गोलीबारी करने के आरोप में बरारी थाना के पेपर पर आशीष समेत चार अभियुक्त वारंटी थे। इसके बावजूद आशीष के बारे में सूचनाएं आ रही थीं कि वह खुलेआम घूम रहा है। 25 दिसंबर को उसने बरारी थाना से कुछ ही दूर स्थित अपने रेस्तरां में माइक लगाकर लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि न उसके पिताजी डरते हैं और न वह। इस संबोधन के वीडियो में एक वर्दीधारी के दिखने के बाद पुलिस की भारी किरकिरी हो रही थी। मंगलवार को एसआईटी ने आशीष को गिरफ्तार कर लिया।
[ad_2]
Source link