Home Breaking News बिहार में चार विदेशी कोरोना पॉजिटिव: 40 देशों के श्रद्धालुओं को दलाई लामा देेने वाले हैं यहां प्रवचन

बिहार में चार विदेशी कोरोना पॉजिटिव: 40 देशों के श्रद्धालुओं को दलाई लामा देेने वाले हैं यहां प्रवचन

0

[ad_1]

23 दिसंबर को गया आए विदेशी नागरिकों का कोरोना टेस्ट हुआ था, जिनमें से चार पॉजिटिव निकले हैं। इनमें दो इंग्लैंड और एक-एक थाईलैंड व म्यांमार के रहने वाले हैं।

How to book covid 19 booster dose

How to book covid 19 booster dose
– फोटो : Istock

ख़बर सुनें

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का प्रवचन सुनने के लिए गया में जुट रहे श्रद्धालुओं के बीच से कोरोना की बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। 23 दिसंबर को गया आए विदेशी नागरिकों का कोरोना टेस्ट हुआ था, जिनमें से चार पॉजिटिव निकले हैं। इनमें दो इंग्लैंड और एक-एक थाईलैंड व म्यांमार के रहने वाले हैं। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही दलाई लामा के प्रवचन कार्यक्रम को लेकर भी ऊहापोह की स्थिति बन गई है। करीब 40 देशों के 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु प्रवचन के लिए गया में रहेंगे। बिहार में विदेशी पर्यटकों के सबसे बड़े केंद्र गया में कोरोना का मामला सामने आते ही पूरे राज्य में सनसनी फैल गई है।

बोधगया के होटल में चारों आइसोलेट, जांच काउंटर बढ़े
रैंडम जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए चारों विदेशी नागरिकों को बोधगया के एक होटल में आइसोलेट कर दिया गया है। विदेशी नागरिकों में से चार के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में सनसनी फैल गई। सिविल सर्जन रंजन सिंह ने पुष्टि की कि 23 दिसंबर को गया एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर जांच हुई थी, जिनकी सोमवार सुबह रिपोर्ट आई। संक्रमण को नई जगह जाने से बचाने के लिए संक्रमित मिले चारों विदेशी नागरिकों को उसी होटल में आइसोलेट किया गया, जहां वह ठहरे थे। उनके आसपास रहे लोगों का पता लगाया जा रहा है। बोधगया में भी कोरोना जांच के काउंटर खोल दिए गए हैं। गया एयरपोर्ट पर जांच के काउंटर बढ़ा दिए गए हैं। 

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here