[ad_1]
नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की इस समय सबसे अधिक चर्चा हो रही है. उन्होंने कम समय में ही अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है. उन्हें 360 डिग्री वाला बैटर कहा जाता है. वे मैदान के चारों ओर बड़ी आसानी से शॉट लगा लेते हैं. वे इस समय टी20 के नंबर-1 बैटर हैं. टी20 और वनडे खेलने के बाद वे अब टेस्ट की तैयारी में जुटे हुए हैं. इसके लिए वे रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में मुंबई से खेल भी रहे हैं. पहले की मैच में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली थी. इस बीच उन्होंने अपनी 360 डिग्री के शॉट को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने खुद बताया कि उन्होंने ये शॉट कैसे सीखा.
सूर्यकुमार यादव ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, मैंने नेट पर कभी इसका अभ्यास नहीं किया. यह मेरे करियर की रोचक कहानियों में से एक है. मैं स्कूल और कॉलेज के समय रबड़ की गेंद से काफी क्रिकेट खेला करता था. सीमेंट की पिच काफी हार्ड होती हैं. ऐस में यदि पिच गिली हो, तो गेंद और तेजी से बैटर के पास आती है. उन्होंने बताया कि उस समय लेग साइड की बाउंड्री काफी बड़ी होती थी, लगभग 95 गज की. वहीं ऑफ साइड की बाउंड्री बेहद छोटी होती थी. सिर्फ 25 से 30 गज की. ऐसे में मेरा ध्यान ऑफ साइड पर शॉट लगाने में रहता था.
गेंदबाज शरीर को बनाते थे निशाना
सूर्यकुमार यादव ने बताया कि गेंदबाज बाउंड्री से बचने के लिए मुझे शरीर पर ही गेंद डालते थे. ऐसे में ऑफ साइड पर रन बनाने के लिए मैंने विकल्प खोजा. मैं कलाइयों का इस्तेमाल करता था. इसके अलावा पुल करना और अपर कट सब यहीं से सीखा. मुझे नेट पर इसका अभ्यास करने की कभी जरूरत नहीं पड़ी. अगले साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. इसे लेकर भी यह भारतीय बल्लेबाज तैयारी में जुटा हुआ है.
PAK vs NZ: उपकप्तान रिजवान की जगह 4 साल बाद मिला मौका, खेली यादगार पारी, बाबर को किया खामोश
उन्होंने कहा कि फॉर्मेट कोई भी हो, मैं अपनी बल्लेबाजी को लेकर अधिक नहीं सोचता. बस रन बनाना चाहता हूं और टीम की जीत में योगदान देने की सोचता हूं. मालूम हो कि टी20 इंटरनेशनल में सूर्या का स्ट्राइक रेट बेहतरीन है. वे 180 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Mumbai, Ranji Trophy, Suryakumar Yadav, Team india
FIRST PUBLISHED : December 26, 2022, 17:17 IST
[ad_2]
Source link