[ad_1]

हारिस रऊफ और मुजना मलिक
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने हाल ही में निकाह किया है। उन्होंने साथ पढ़ने वाली मुजना को अपना जीवनसाथी चुना है। मुजना पेशे से मॉडल हैं। पढ़ाई के दौरान वह हारिस रऊफ की दोस्त बनी थीं और अब ये दोनों निकाह कर चुके हैं। शादी के बाद हारिस रऊफ को सोशल मीडिया पर काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनकी पत्नी पेशे से मॉडल हैं और सोशल मीडिया पर उनके कई फर्जी अकाउंट बन गए हैं। इन अकाउंट के जरिए लोग फॉलोअर्स बढ़ाना चाह रहे हैं।
पत्नी के फर्जी अकाउंट से परेशान हारिस रऊफ ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है कि उनकी पत्नी के नाम से बने सभी अकाउंट फर्जी हैं। हारिस रऊफ ने लिखा “सभी को नमस्कार, मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मेरी पत्नी मुजना मसूद मलिक किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं। उनका कोई भी आधिकारिक अकाउंट नहीं है। किसी भी तरह की धोखाधड़ी या फर्जीवाड़े से सावधान रहें। आप सभी की दुआ और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”
Hello everyone, I just want to make it clear that my wife, Muzna Masood Malik, is not on any social media platforms. She does not have an official account. Please be cautious of any scams. Thank you so much for all of your prayers and good wishes.
— Haris Rauf (@HarisRauf14) December 25, 2022
मुजना ने अपने निकाह के दौरान हाथ में हारिस के लिए खास मेंहदी भी लगाई थी। इसमें लिखा था हारिस 150। यह मेंहदी हारिस रऊफ की गति दर्शाती है। हारिस अपनी तूफानी गति के लिए जाने जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया में कमाल करने के बाद वह पाकिस्तान की टीम में आए। वह टी20 और वनडे में पाकिस्तान के लिए कमाल कर चुके हैं, लेकिन टेस्ट में अभी तक उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया है।
[ad_2]
Source link