Home Sports IND vs BAN: बांग्लादेशी फैंस ने अश्विन से पंगा लेकर की बड़ी मिस्टेक, फिरकी मास्टर ने कर दी गजब बेइज्जती

IND vs BAN: बांग्लादेशी फैंस ने अश्विन से पंगा लेकर की बड़ी मिस्टेक, फिरकी मास्टर ने कर दी गजब बेइज्जती

0
IND vs BAN: बांग्लादेशी फैंस ने अश्विन से पंगा लेकर की बड़ी मिस्टेक, फिरकी मास्टर ने कर दी गजब बेइज्जती

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से दी शिकस्त.
दूसरे टेस्ट में आर अश्विन ने खेली मैच विनिंग पारी.

नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच दूसरे टेस्ट में कांटे की टक्कर देखने को मिली. दोनों टीमों ने इस मुकाबले में जीत के लिए एड़ी तक का जोर लगा दिया था. लेकिन टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर आर अश्विन (R Ashwin) ने अंत में मैच की दिशा और दशा को पूरी तरह से बदलकर रख दिया था. जिसके बाद जीत अंत में भारत की झोली में रही. मैच के नायक रहे अश्विन ने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के अवॉर्ड के साथ ट्विटर पर एक पोस्ट साझा की. इस पोस्ट ने बांग्लादेशी फैंस के लिए जले पर नमक छिड़कने का पूरा काम किया.

दरअसल, अश्विन को मैच विनिंग परफार्मेंस के कारण मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया था. यह चीज मेजबान टीम के फैंस को रास नहीं आई. एक फैन ने ट्विटर पर अश्विन को ट्रोल करने का प्रयास किया. लेकिन फिरकी मास्टर ने एक झटके में उसकी गजब बेइज्जती कर दी और उसका मुंह बंद हो गया. निबराज रमजान नाम के एक बांग्लादेशी यूजर ने लिखा था कि ‘आपको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मोमिनुल हक को देना चाहिए था जिन्होंने कैच को गिरा दिया था. यदि वह कैच ले लेते तो भारत 89 रन पर ही सिमट जाता.’ जिसके बाद फिरकी मास्टर ने एक झटके में उसकी बोलती बंद कर दी.

Tweet

मुझे लगा मैंने तुमको ब्लॉक कर दिया- आर अश्विन

अश्विन ने उसके जवाब में लिखा, ‘ओह नो! मुझे लगा मैं तुमको ब्लॉक कर चुका हूं. माफी चाहूंगा वह दूसरा है उसका नाम क्या है? हां डेनियल अलेक्जेंडर. कल्पना कीजिए कि यदि भारत क्रिकेट नहीं खेलता तो तुम दोनों क्या ही करते.’ दरअसल, डेनियल अलेक्जेंडर नाम का एक यूजर भी भारत को अक्सर ट्रोल करने की कोशिश में रहता है.

Ashwin Tweet

AUS vs SA बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का लेना चाहते हैं मजा तो सुबह जल्दी उठने की करें तैयारी… भारत में ऐसा देखें LIVE मुकाबला

भारत ने 100 रन के भीतर खोए 7 विकेट

टीम इंडिया चौथे दिन काफी मुश्किल में नजर आ रही थी. मैच पूरी तरह से बांग्लादेश की गिरफ्त में आ चुका था. लेकिन मैच के अहम मोड़ पर श्रेयस अय्यर और आर अश्विन के बीच बहुमूल्य साझेदारी देखने को मिली. इस मैच में पांच विकेट झटकने वाले बांग्लादेशी ऑलराउंडर मेंहदी हसन को भी अश्विन ने नहीं बख्शा. उन्होंने उनके ही ओवर में 16 रन जड़कर टीम इंडिया को जीत दिला दी. अश्विन ने 62 गेंद में 42 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि अय्यर ने भी 29 रन बनाए. टीम इंडिया ने सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया.

Tags: India vs Bangladesh, R ashwin, Team india, Test cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here