Home Breaking News Sushant Singh Rajput: सुसाइड नहीं, हत्या थी सुशांत की मौत? मॉर्चरी सर्वेंट ने किया हैरान करने वाला खुलासा

Sushant Singh Rajput: सुसाइड नहीं, हत्या थी सुशांत की मौत? मॉर्चरी सर्वेंट ने किया हैरान करने वाला खुलासा

0
Sushant Singh Rajput: सुसाइड नहीं, हत्या थी सुशांत की मौत? मॉर्चरी सर्वेंट ने किया हैरान करने वाला खुलासा

[ad_1]

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है। आए दिन इसे लेकर नए-नए खुलासे होते हैं। अब मुंबई के एक मॉर्चरी सर्वेंट ने एक्टर की मौत के संबंध में एक हैरान करने वाली टिप्पणी की है। उनका कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या की वजह से नहीं हुई थी। मुंबई के कूपर अस्पताल के मॉर्चरी सर्वेंट रुपकुमार शाह का कहना है, ‘जब मैंने सुशांत सिंह राजपूत का शव देखा तो यह आत्महत्या का मामला नहीं लगा। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। मैं अपने सीनियर के पास गया, लेकिन उन्होंने कहा कि हम बाद में इस पर चर्चा करेंगे।’ 

एक्टर की मौत के करीब ढाई साल बाद रूपकुमार शाह नाम के शख्स की टिप्पणी ने सबको हैरान कर दिया है। रूपकुमार शाह का दावा है कि जब सुशांत का पोस्टमार्टम हुआ तो वह वहीं मौजूद थे। न्यूज एजेंसी एनएनआई से रूपकुमार शाह ने कहा कि वह इस बारे में पहले भी दो चैनलों से बात कर चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि, ‘मैं इसलिए यह बोल रहा हूं क्योंकि मैं 14 और 15 जून को ड्यूटी पर था। काम कर रहा था। उसी दौरान एक वीआईपी बॉडी आई। वीआईपी बॉडी थी इसलिए ज्यादा लोग आए। हमने अपना काम चालू रखा। रात को करीब 11-12 बजे के आसपास सुशांत की बॉडी के पोस्टमार्टम का नंबर आया।’
 

शाह ने आगे, ‘शव देखने के बाद पता चला कि यह तो सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी है। हमने देखा कि उनका शव अलग दिखा। उनका शव सुसाइड जैसा नहीं था। मैं तुरंत अपने सीनियर से बात करने गया और कहा कि ‘सर ये अलग केस दिख रहा है। क्योंकि मुझे 28 साल का तजुर्बा है।’ साहब ने कहा, ‘हम इस पर बाद में बात करेंगे।’

शाह ने आगे कहा कि ‘मैंने देखा कि सुसाइड के शव में फांसी के बाद जो गले पर निशान होता है, जिसे हैंगिंग मार्क बोलते हैं वह सुसाइड जैसा नहीं था। वह कुछ अलग-सा था। इसके अलावा पैर और हाथ पर भी अलग-अलग तरह के निशान थे। वह बिल्कुल अलग थे। मैं अभी बता नहीं सकता।’ बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत को आत्महत्या करार दिया गया था। इस मामले में अब तक जांच जारी है।

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है। आए दिन इसे लेकर नए-नए खुलासे होते हैं। अब मुंबई के एक मॉर्चरी सर्वेंट ने एक्टर की मौत के संबंध में एक हैरान करने वाली टिप्पणी की है। उनका कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या की वजह से नहीं हुई थी। मुंबई के कूपर अस्पताल के मॉर्चरी सर्वेंट रुपकुमार शाह का कहना है, ‘जब मैंने सुशांत सिंह राजपूत का शव देखा तो यह आत्महत्या का मामला नहीं लगा। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। मैं अपने सीनियर के पास गया, लेकिन उन्होंने कहा कि हम बाद में इस पर चर्चा करेंगे।’ 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here