Home Sports जयदेव उनादकट ने किया इमोशनल पोस्ट, पंत के सिग्नेचर ने खींचा ध्यान, फैंस बोले- ऋषभ भईया…

जयदेव उनादकट ने किया इमोशनल पोस्ट, पंत के सिग्नेचर ने खींचा ध्यान, फैंस बोले- ऋषभ भईया…

0
जयदेव उनादकट ने किया इमोशनल पोस्ट, पंत के सिग्नेचर ने खींचा ध्यान, फैंस बोले- ऋषभ भईया…

[ad_1]

नई दिल्ली. जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) ने 2010 में टेस्ट डेब्यू कर लिया था. लेकिन उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए लगभग 12 साल तक इंतजार करना पड़ा. पिछले दिनों उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ (IND vs BAN) दूसरे टेस्ट में मौका मिला. मैच में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 3 विकेट लिए और टीम इंडिया ने यह मैच जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम की. टीम को अगली टेस्ट सीरीज फरवरी मार्च में ऑस्ट्रेलिया से खेलनी है. इस बीच उनादकट ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने दोनों टेस्ट के खिलाड़ियों के सिग्नेचर किए हुए टी-शर्ट को डाला है. इस पर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के किए सिग्नेचर ने सबका ध्यान खींचा है.

जयदेव उनादकट ने पोस्ट के साथ लिखा, बीते सालों के बीच ऐसी रही यात्रा. इसके साथ उन्होंने हैशटैग 267 और हैशटैग ग्रेटफुल भी लिखा. 267 का खास मतलब है. जब 2010 में उनादकट ने डेब्यू किया था, तब वे टेस्ट डेब्यू करने वाले भारत के 267वें खिलाड़ी बने थे. 31 साल के उनादकट ने भारत की ओर से अब तक 2 टेस्ट खेले हैं और 3 विकेट लिया है. सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 350 से अधिक विकेट ले चुके हैं.

News18 Hindi

स्माइल का लोगो बनाया
जयदेव उनादकट ने जो टी-शर्ट पोस्ट में डाली है. उसमें खिलाड़ियों के सिग्नेचर हैं. पंत ने सिग्नेचर के साथ स्माइल का लोगो भी बनाया है. इस पर एक फैंस ने लिखा कि पंत भईया हमेशा की तरह अनोखे हैं. वहीं एक फैन ने उनादकट को लेकर लिखा कि यह आपकी मेहनत, प्रदर्शन और धैर्य का परिणाम का है. उनादकट आईपीएल 2023 में खेलते हुए दिखेंगे. उन्होंने अब तक 170 टी20 मैच में 210 विकेट झटके हैं. 25 रन देकर 5 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है. 2 बार 4 और 2 बार 5 विके झटका है.

क्या डेविड वॉर्नर से पीछे हो गए हैं विराट कोहली? सलामी बल्लेबाज ने कर ली मास्टर ब्लास्टर की बराबरी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज भारतीय टीम की मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंतिम सीरीज है. इस लिहाज से यह बेहद अहम है. प्वाइंट टेबल की बात करें, तो भारतीय टीम अभी दूसरे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले नंबर पर है. भारतीय टीम की लगातार दूसरे सीजन में फाइनल में जगह बनाने पर होगी.

Tags: Bangladesh, India vs Bangladesh, Jaydev unadkat, Rishabh Pant, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here