Home Breaking News साल 2022 की 12 दर्दनाक तस्वीरें : कब्र पर बच्चों के कपड़ों ने रुलाया, ईरान-यूक्रेन की तस्वीरें देख सहम उठे लोग

साल 2022 की 12 दर्दनाक तस्वीरें : कब्र पर बच्चों के कपड़ों ने रुलाया, ईरान-यूक्रेन की तस्वीरें देख सहम उठे लोग

0
साल 2022 की 12 दर्दनाक तस्वीरें : कब्र पर बच्चों के कपड़ों ने रुलाया, ईरान-यूक्रेन की तस्वीरें देख सहम उठे लोग

[ad_1]

साल 2022 का ये आखिरी हफ्ता है। लंबे समय तक पूरी दुनिया इस साल को याद रखेगी। इतिहास में इसका जिक्र होगा। लोगों के साथ इस साल कुछ अच्छे अनुभव जुड़े तो  कुछ दर्द दे गए। दर्द भी ऐसा जिसे देख पूरी दुनिया दहल गई। कोरोना के इस दौर में लोगों के गम के आगे आने वाली खुशियां छोटी पड़ गईं। आज हम आपको ऐसी ही 12 तस्वीरों से रूबरू कराएंगे, जिनकी चर्चा दशकों तक होती रहेगी। 

 

1. ये फोटो कनाडा के कमलूप्स इंडियन रेजिडेंशियल स्कूल की है। यहां 215 से अधिक बच्चों की अचिन्हित कब्रों का पता लगा तो एक स्वयंसेवी संस्था ने सड़क किनारे क्रॉस पर बच्चों के लाल कपड़े लटकाए। पूरी दुनिया ने इन तस्वीरों को देखा और हर किसी की आंखें नम हो गईं। 

2. फोटो श्रीलंका की है। यहां आर्थिक संकट के बाद लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर आ गए। लोगों ने प्रधानमंत्री का घर फूंक दिया और राष्ट्रपति के आवास पर कब्जा कर लिया था। राष्ट्रपति और उनके परिवार को घर छोड़कर भागना पड़ा था। लोगों ने राष्ट्रपति के पूरे घर पर कब्जा कर लिया। 

3. ईरान में इस साल हिजाब के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन के दौरान 500 से ज्यादा महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये फोटो 19 सितंबर को ईरान के तेहरान शहर में ली गई है। हिजाब के विरोध में जब महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रहीं थीं, तभी पुलिस आ गई और महिलाओं पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। 

 

4. तस्वीर यूक्रेन के मारियूपोल शहर की है। रूस के हमले के बाद यहां एक गर्वभती महिला फंस गई थी। नौ मार्च को किसी तरह यूक्रेनियन सेना के जवान और अस्पताल के कर्मचारियों ने महिला का रेस्क्यू किया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। कुछ देर बाद ही महिला की भी मौत हो गई थी। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here