[ad_1]

डेविड वॉर्नर
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट में कंगारू बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने खास उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाया है। वह ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ऐसा किया है। वॉर्नर से पहले रिकी पोंटिंग ने यह काम किया था। वॉर्नर के शतक के चलते सीरीज के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है और भारत के लिए यह सुखद खबर है। अगर दक्षिण अफ्रीका यह मैच हार जाती है तो भारत के लिए टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की राह आसान हो जाएगी।
डेविड वॉर्नर ने लगभग तीन साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया है। वह लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और उन्हें टीम से बाहर करने की बातें भी हो रही थीं। अब वॉर्नर ने अपने बल्ले से सभी का मुंह बंद कर दिया है। मेलबर्न की मुश्किल पिच पर उन्होंने अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया है और टेस्ट क्रिकेट में अपने 8000 रन भी पूरे कर लिए हैं।
David Warner celebrates his 100th Test with a brilliant century 🙌
Watch #AUSvSA LIVE on https://t.co/CPDKNxoJ9v (in select regions) 📺#WTC23 | 📝 https://t.co/FKgWE9jUq4 pic.twitter.com/cMf7UJRzS7
— ICC (@ICC) December 27, 2022
[ad_2]
Source link