Home Sports IND vs SL: विराट कोहली ने मांगा ब्रेक, जडेजा की होगी वापसी, यश ढुल को मिल सकती है टीम में एंट्री

IND vs SL: विराट कोहली ने मांगा ब्रेक, जडेजा की होगी वापसी, यश ढुल को मिल सकती है टीम में एंट्री

0
IND vs SL: विराट कोहली ने मांगा ब्रेक, जडेजा की होगी वापसी, यश ढुल को मिल सकती है टीम में एंट्री

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोहित शर्मा की चोट को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है.
विराट कोहली ने कथित तौर पर बीसीसीआई से ब्रेक मांगा है.
यश ढुल को टी20 सैटअप में शामिल किया जा सकता है.

नई दिल्ली. श्रीलंका से नए साल की शुरुआत में होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए आज टीम का ऐलान हो सकता है. श्रीलंका के खिलाफ सीमित (India vs Sri Lanka) ओवरों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति को करनी है. इस समि‍ति के पास भारत की टीम को चुनने का यह आखिरी मौका है. उम्मीद है कि इस हफ्ते के आखिर तक नई चयन समिति का गठन हो जाएगा. श्रीलंका के खिलाफ चयन को लेकर समिति के सामने दुविधा होगी, क्योंकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं है. वहीं, एक रिपोर्ट सामने आई है कि विराट कोहली ने ब्रेक मांगा है और युवा खिलाड़ी यश ढुल को टीम में शामिल किया जा सकता है.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह तीसरे वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे. रोहित शर्मा की चोट पर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है. हालांकि, उन्होंने आज ही अपने सोशल मीडिया पर प्रैक्टिस करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. चेतन एंड कंपनी श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए खिलाड़ियों को खोजने के लिए घरेलू क्रिकेट पर कड़ी नजर रख रही है. बीसीसीआई अधिकारी ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, ”चेतन और उनकी समिति अभी घरेलू क्रिकेट देख रही है. उन्होंने पूरी विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी के पहले दो दौर भी देखे. देबाशीष मोहंती बंगाल बनाम हिमाचल प्रदेश मैच देखने के लिए ईडन गार्डन्स में मौजूद थे.”

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ टीम ऐलान से पहले दिया बड़ा संकेत, अब सेलेक्टर्स करेंगे फैसला

हार्दिक पंड्या कर सकते हैं श्रीलंका के खिलाफ कप्तानी
भारतीय क्रिकेट टीम 2022 में दो प्रमुख टी20 इंटरनेशनल ट्रॉफी जीतने में विफल रही थी. पहला एशिया कप और दूसरा टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का परफॉर्मेंस शानदार नहीं रहा, जिसके बाद चयन समिति भी अपने फैसलों की वजह से सवालों के घेरे में आ गई थी. इस बीच रोहित की अनुपस्थिति में हार्दिक पंड्या के भी भारतीय टीम का नेतृत्व करने की उम्मीद है, क्योंकि केएल राहुल भी सीरीज को मिस कर सकते हैं.

केएल राहुल हो सकते हैं श्रीलंका सीरीज से बाहर
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल अगले महीले बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी से शादी करने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने बीसीसीआई से छुट्टी मांगी है. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि पिछले कुछ वक्त में उनकी खराब परफॉर्मेंस की वजह से चयनकर्ता उनके विकल्प खोजने का फैसला कर रहे हैं.

IPL 2023 ने विदेशी खिलाड़ियों को किया मालामाल, कमाएंगे विराट कोहली से भी ज्यादा पैसा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली ने मांगा ब्रेक
आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली को टी20 सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है, क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने ब्रेक मांगा है. वह अपने वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज से भी चूक सकते हैं. हालांकि, कहा जा रहा है कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप कप के लिए नए सिरे से टीम का गठन होना है. इसके लिए भी सीनियर खिलाड़ियों को टी20 सैटअप से अलग किया जा रहा है.

रवींद्र जडेजा के क्रिकेट एक्शन में वापसी की उम्मीद
हार्दिक पंड्या के टीम का नेतृत्व करने की उम्मीद के साथ रवींद्र जडेजा भी घुटने की चोट से उबरने के बाद भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं. वह पिछले काफी वक्त से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. हालांकि, उन्होंने भी आज ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसने उनकी टीम में वापसी की उम्मीदों को बढ़ा दिया है.

यश ढुल को किया जा सकता है टीम में शामिल
भारत के अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान यश ढुल भी टी20 इंटरनेशनल टीम में जगह पाने की दौड़ में हैं, क्योंकि चयनकर्ता श्रीलंका सीरीज के साथ भारतीय टीम के कायाकल्प प्रक्रिया को शुरू कर सकते हैं. ढुल ने घरेलू क्रिकेट में अपनी ठोस तकनीक और स्ट्रोक स्किल से प्रभावित किया है. वह महज 20 साल की उम्र में नितीश राणा, ईशांत शर्मा जैसे सितारों से भरी दिल्ली रणजी टीम का नेतृत्व भी कर रहे हैं. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान सुर्खियां बटोरीं, जहां उन्होंने 72.60 की शानदार औसत और 131.52 की स्ट्राइक रेट से 363 रन बनाए. फिलहाल यश रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं और वहां भी उनका परफॉर्मंस शानदार आ रहा है.

Tags: BCCI, Hardik Pandya, India Vs Sri lanka, Ravindra jadeja, Rohit sharma, Virat Kohli, Yash Dhull

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here