Home Sports IPL नीलामी में SRH ने जिसका थामा हाथ, उसने 5 मैच में 3 शतक जड़ने वाले का पहली गेंद पर किया शिकार, 5 विकेट भी लिए

IPL नीलामी में SRH ने जिसका थामा हाथ, उसने 5 मैच में 3 शतक जड़ने वाले का पहली गेंद पर किया शिकार, 5 विकेट भी लिए

0
IPL नीलामी में SRH ने जिसका थामा हाथ, उसने 5 मैच में 3 शतक जड़ने वाले का पहली गेंद पर किया शिकार, 5 विकेट भी लिए

[ad_1]

हाइलाइट्स

SRH ने जिस ऑलराउंडर को खरीदा था, उसने पहली बार लिए 5 विकेट
रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र को 200 रन पर ऑल आउट करने में अहम भूमिका निभाई

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में कई अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को भी फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा. सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में सबसे अधिक पैसे थे, तो इस टीम ने सबसे अधिक 13 खिलाड़ी खरीदे. जहां हैदराबाद ने हैरी ब्रुक और मयंक अग्रवाल जैसे इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे बैटर पर दांव खेला तो वहीं, भारतीय गेंदबाजों को भी इस टीम ने खरीदा. ऐसे ही एक गेंदबाज हैं आंध्र प्रदेश के नीतीश कुमार रेड्डी, जिन्हें आईपीएल नीलामी में हैदराबाद ने 20 लाख की बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा और ऑक्शन में खरीदे जाने के चौथे दिन ही 19 साल के इस ऑलराउंडर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहली बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया. नीतीश ने महाराष्ट्र जैसी मजबूत टीम के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की.

आंध्र प्रदेश ने महाराष्ट्र के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र को पहली पारी में 200 रन में समेटने में अहम योगदान दिया. उन्होंने पांच विकेट झटके. नीतीश ने अपनी पहली ही गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट हासिल किया. बता दें कि ऋतुराज इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ पिछले मैच में अर्धशतक ठोका था और रणजी ट्रॉफी से ठीक पहले, विजय हजारे ट्रॉफी के 5 मैच में 3 शतक और एक दोहरा शतक ठोका था.

News18 Hindi

बॉक्सर बनते-बनते क्रिकेटर बन गया, धोनी की टीम ने 3 गुना अधिक कीमत में खरीदा; अब ठोका लगातार दूसरा शतक

बीच मैच में नॉर्किया के सिर से टकराया स्पाइडर कैम, मुंह के बल गिरा पेसर, वीडियो हो रहा वायरल

नीतीश ने ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट हासिल करने के अलावा, एनएस शेख, कप्तान अंकित बावने, विकेटकीपर एसएस नवाले और एस बचाव को पवेलियन की राह दिखाई. नीतीश ने 15 ओवर गेंदबाजी की. इसमें उन्होंने 53 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. इस मैच से पहले, नीतीश ने 4 फर्स्ट क्लास मैच में 6 विकेट ही लिए थे. वहीं,लिस्ट-ए क्रिकेट में इस बैटिंग ऑलराउंडर के नाम 10 विकेट हैं. उन्होंने पिछले मैच में भी तमिलनाडु के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की थी और 15 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट लिए थे. उन्होंने 2 साल पहले केरल के खिलाफ फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था.

Tags: IPL 2023, IPL Auction, Ranji Trophy, Sunrisers Hyderabad

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here