[ad_1]

रमीज राजा
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने नए प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नजम सेठी को पीसीबी अध्यक्ष बनाया जाना एक राजनैतिक कदम है। इसका क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है। रमीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो जारी कर अपना दुख बयां किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति के लिए पूरा संविधान बदल दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नजम सेठी और उनके साथियों ने उन्हें ऑफिस से सामान लेने तक का समय नहीं दिया।
रमीज राजा ने कहा “ऐसा इन्होंने किया क्रिकेट बोर्ड में आके। मेरा सामान भी नहीं लेने दिया इन लोगों ने। सुबह ये नौ बजे, 17 बंदे धड़कते फिर रहे वे क्रिकेट बोर्ड में। जैसे की कोई एफआईए का छपा पड़ गया।”
रमीज राजा ने कहा “एक व्यक्ति, सेठी को फिट करने के लिए, उन्हें पूरे संविधान (पीसीबी के) को बदलना पड़ा। मैंने ऐसा दुनिया में कहीं भी नहीं देखा है। यह एक सीजन के बीच में किया गया है, जब टीमें पाकिस्तान का दौरा कर रही हैं। उन्होंने मुख्य चयनकर्ता को बदल दिया है, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेला था। रात में दो बजे, वह (सेठी) ट्वीट करते हैं कि रमीज राजा चले गए। यह मेरा खेल का मैदान है। यह दुखद है।”
[ad_2]
Source link