[ad_1]
हाइलाइट्स
3 जनवरी से श्रीलंका और भारत के बीच होगी टी20 सीरीज.
10 जनवरी से दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत होगी.
नई दिल्ली. बांग्लादेश दौरे के बाद टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में उतरने के लिए तैयार है. 3-3 मैच की दोनों सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. टीम में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और उनकी वनडे टीम में वापसी हो चुकी है. हालांकि, टी20 में वह खेलते नजर नहीं आएंगे. टी20 टीम की कमान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के हाथों में रहेगी. वहीं, सीनियर बल्लेबाज शिखर धवन के ड्रॉप किए जाने पर फैंस ने नाराजगी जताई है.
टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस सीरीज में ब्रेक पर रहेंगे. धवन के बाहर किए जाने पर फैंस ट्विटर पर तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं. कई लोगों ने केएल राहुल की मौजूदगी को देखते ही बीसीसीआई पर निशाना साधा है. इस टीम का चयन पुरानी चयन समिति द्वारा ही किया है. नए सेलेक्टर्स का चयन होना अभी बाकी है. चेतन शर्मा की अगुआई वाली समिति को टी20 वर्ल्ड कप में हार मिलते ही बीसीसीआई द्वारा बर्खास्त कर दिया गया था.
यहां देखें फैंस की प्रतिक्रियाएं




टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), दीपक हूडा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिगंटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार.
हार्दिक पंड्या को कप्तान और उप-कप्तान दोनों की जिम्मेदारी, पर BCCI खामोश, आखिर क्या है वजह?
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वॉशिगंटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: BCCI, India vs Srilanka, Shikhar dhawan, Team india
FIRST PUBLISHED : December 28, 2022, 06:34 IST
[ad_2]
Source link