[ad_1]
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ नए साल की शुरुआत में होने वाली वनडे और टी20 सीरीज (India vs Sri Lanka) के लिए टीम का ऐलान हुआ तो फैन्स को उम्मीद थी कि मैदान पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा फिर एक्शन में नजर आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका. बताया गया कि दोनों अभी फिट नहीं हैं. उनकी वापसी में अभी थोड़ा और वक्त लगने वाला है. चयनकर्ता भी दोनों को टीम में वापस जगह देने की कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रहे है.
चयन से एक दिन पहले बुमराह और जडेजा को फिटनेस टेस्ट देने के लिए बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में बुलाया गया था. इनसाइड स्पोर्ट्स की खबर के मुताबिक यह दोनों ही क्रिकेटर अपनी फिटनेस को साबित नहीं कर पाए हैं. यही वजह है कि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ मौका नहीं दिया गया है.
माना जा रहा था कि जस्सी और जड्डू की श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से टीम में वापसी हो सकती है. श्रीलंका के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर पर ही पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर इतने ही मैचों की टी20 सीरीज में उतरना है.
ऐसे में दोनों क्रिकेटर्स के पास अपनी फिटनेस को साबित करने का एक और मौका है. भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति भी बुमराह और जडेजा को लेकर किसी प्रकार की जल्दबाजी के मूड में नहीं हैं. इसकी बड़ी वजह है फरवरी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से भारत के लिए यह सीरीज कम से कम 3-1 से जीतना अनिवार्य है. अन्यथा बाकी टीमों के प्रदर्शन के आधार पर फाइनल की राह खोजनी होगी.
जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की मौजूदगी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में काफी अहम है. बता दें कि रवींद्र जडेजा एशिया कप 2022 के दौरान चोटिल हो गए थे. वहीं जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच सितंबर के महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. चोट के चलते वो इससे पहले एशिया कप भी नहीं खेल पाए थे. फिर चोटिल होने के बाद जस्सी टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गए थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IND vs SL, India Vs Sri lanka, Jasprit Bumrah, Ravindra jadeja, Team india
FIRST PUBLISHED : December 28, 2022, 07:35 IST
[ad_2]
Source link