Home Sports टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर भारत में मची उथल-पुथल, श्रेयस अय्यर की उम्मीद कैसे फिरा पानी?

टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर भारत में मची उथल-पुथल, श्रेयस अय्यर की उम्मीद कैसे फिरा पानी?

0
टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर भारत में मची उथल-पुथल, श्रेयस अय्यर की उम्मीद कैसे फिरा पानी?

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज में हार्दिक पंड्या होंगे कप्तान.
दोनों टीमों के बीच पहला टी20 3 जनवरी को खेला जाएगा.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के कप्तानी छोड़ने के बाद से ही भारत मुश्किल में है. कप्तानी को लेकर काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है. भारतीय टीम ने इस बीच दो आईसीसी ट्रॉफी भी गंवा दी है. धोनी के बाद टीम इंडिया के सबसे शानदार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को टीम की कमान सौंपी गई. वहीं, टीम के कुछ शानदार खिलाड़ियों को कप्तानी का दावेदार भी माना गया था. जिसमें टीम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी शामिल थे.

विराट कोहली की बात करें तो वह भी ज्यादा दिन नहीं टिक सके. जिसका कारण टी20 वर्ल्ड कप 2021 बना. उस टूर्नामेंट के बाद कोहली को काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था. टेस्ट में भी विराट ने कैप्टेंसी को छोड़ने का फैसला किया था. उसके बाद नंबर आया रोहित शर्मा का. जिन्हें तीनो फॉर्मेट में नियमित कप्तान के तौर पर चुना गया. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2022 में उनके फैसले भारी पड़ गए. इसके अलावा उनकी बढ़ती उम्र भी पद के बीच में एक बड़ा कारण साबित हो रही है. भारत एक बार फिर अच्छे कप्तान को लेकर प्रयोग करता नजर आ रहा है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने पिछले दिनों को याद करते हुए कप्तानी को लेकर श्रेयस अय्यर का नाम चुना है. जडेजा के मुताबिक 3-4 साल पहले अय्यर को भविष्य का कप्तान बताया जा रहा था.

उन्हें कप्तानी के लिए कहा गया- अजय जडेजा

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान जडेजा ने कहा, ‘यह सिर्फ एक बार नहीं है, बल्कि श्रेयस अय्यर ने वास्तव में इसे दो-तीन बार किया है. पहली बार जब वह चोट से वापस आए और शॉर्ट गेंद के खिलाफ उन्हें मुश्किल हो रही थी. उन्होंने इसके लिए काम किया है. जब आप एक बाधा को दूर करना सीखते हैं तो दूसरों को पीछे छोड़ सकते हैं. आगे उन्हें देखते हैं क्योंकि 2-3 साल पहले, उन्हें अगले भारतीय कप्तान के रूप में बताया गया था.’

डेविड वॉर्नर के लिए 100वां नंबर साबित हुआ भाग्यशाली…पहले वनडे फिर टेस्ट…अब टी20 में होगा चमत्कार!

श्रेयस अय्यर 2022 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

अय्यर ने 2022 में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है. उन्होंने अभी तक इस साल तीनो फॉर्मेट में शानदार बल्लेबाजी की है और 1609 रन बनाकर पहले स्थान पर हैं. वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में भी अय्यर ने टीम इंडिया को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि, वह अपने शतक से महज 14 रन दूर रह गए थे. बात करें कप्तानी की, तो भारतीय टीम 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 और इतने ही वनडे मैच खेलेगी. टी20 में हार्दिक पंड्या के हाथों में टीम की कमान थमा दी गई है.

Tags: Ajay jadeja, India Vs Sri lanka, Shreyas iyer, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here