[ad_1]
नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2022-23) सीजन में इस वक्त तिरुवनंतपुरम के सेंट जेवियर्स कॉलेज ग्राउंड में मेजबान केरल और छत्तीसगढ़ के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच अपने होम ग्रांउड पर हो रहा है ऐसे में लोकल ब्वॉय संजू सैमसन की फैन फॉलोइंग तो वहां दिखना लाजमी ही था. हुआ भी कुछ वैसा ही. संजू इस मुकाबले का हिस्सा हैं और वो केरल की टीम की कप्तानी कर रहे हैं. ऐसे में फैन्स ने ग्राउंड के पास संजू सैमसन का बड़ा सा पोस्टर लगा दिया.
संजू बुधवार को बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने मैच में 54 गेंदों का सामना करने के बाद वनडे के अंदाज में 46 रन की पारी खेली. हालांकि वो अपने अर्धशतक से महज चार रन से चूक गए लेकिन इसके बावजूद उनकी बल्लेबाजी के दौरान मैदान के बाहर फैन्स में कुछ अलग ही रोमांच था. सोशल मीडिया पर संजू की एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में केरल के कप्तान शानदार ड्राइव लगाते हुए नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में पीछे संजू का पोस्टर दिख रहा है. जिसपर लिखा हुआ है सुपर सैमसन.
इस मैच में संजू ने तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए. रणजी ट्रॉफी के मौजूदा टूर्नामेंट में उनके नाम अब कुल 11 छक्के हो गए हैं. वो संयुक्त रूप से तमिलनाडु के एन जगदीशन के साथ मौजूदा सीजन के सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.
श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार रात टीम का ऐलान हुआ तो संजू सैमसन को बड़ी राहत मिली होगी. उन्हें टी20 टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जगह दी गई है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम में कई बदलाव किए गए हैं. केएल राहुल को इस फॉर्मेट से बाहर कर दिया गया है जबकि सूर्यकुमार यादव को उपकप्तान नियुक्त किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IND vs SL, India Vs Sri lanka, Ranji Trophy, Sanju Samson
FIRST PUBLISHED : December 28, 2022, 20:59 IST
[ad_2]
Source link