[ad_1]
हाइलाइट्स
साउथ अफ्रीका के कप्तान एग्लर दूसरी पारी में आउट हो चुके हैं
प्रोटियाज टीम को बॉक्सिंग डे टेस्ट में पारी की हार का डर सता रहा है
कंगारू विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट (AUS vs SA) मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. मेहमान साउथ अफ्रीका पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है. विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर के धमाकेदार दोहरा शतक के बाद विकेटकीपर एलेक्स कैरी (AlexA Carey) की पहली टेस्ट सेंचुरी के दम पर कंगारू टीम ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 575 रन बनाकर घोषित की. तीसरा दिन कैरी के नाम रहा जिन्होंने शतकीय पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया.
दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर एक विकेट खोकर 15 रन बनाए थे. उसे ऑस्ट्रेलिया को दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतारने के लिए अभी भी 371 रन और बनाने हैं. सीरीज में पिछली तीन पारियों में दक्षिण अफ्रीका टीम 200 रन भी नहीं बना सकी है जिससे उसकी हार तय लग रही है. उसके प्रमुख बल्लेबाज और कप्तान डीन एल्गर (Dean Elgar) अपना विकेट गंवा ही चुके हैं.
यह भी पढ़ें:Bhuvneshwar Kumar News: डेथ ओवर स्पेशलिस्ट पेसर को टीम इंडिया से किया गया ड्रॉप… क्या खत्म हो गया करियर?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार के बाद बांग्लादेश क्रिकेट में भूचाल… हेड कोच ने दिया इस्तीफा
प्रोटियाज टीम कप्तान का विकेट गंवा चुकी है
आखिरी सेशन में बारिश के कारण सात ओवर ही फेंके जा सके. दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे ही ओवर में एगर का विकेट गंवा दिया जिन्हें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पवेलियन भेजा. टी डे ब्रूइन छह और सारेल एरवी सात रन बनाकर खेल रहे हैं. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी के 189 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी आठ विकेट पर 575 के स्कोर पर घोषित की.
एलेक्स कैरी ने जड़ा पहला शतक
दूसरे दिन के स्कोर 3 विकेट पर 386 रन से आगे खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने पहला टेस्ट शतक जड़ा. उन्होंने 111 रन की पारी में 13 चौके लगाए जबकि कैमरन ग्रीन 51 रन बनाकर नाबाद रहे. अंगुली में फ्रेक्चर के बावजूद डटकर बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन ने आठवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. दक्षिण अफ्रीका के लिए एनरिच नॉर्किया ने 25 ओवर में 92 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि कैगिसो रबाडा को दो विकेट मिले. नॉर्किया ने तीसरे ओवर में वॉर्नर (200) और ट्रेविस हेड (51) को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को दोहरे झटके दिए.
पैर की मांसपेशी में खिंचाव के कारण कल रिटायर्ड हर्ट हुए वॉर्नर एक ही गेंद खेल सके और अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद रबाडा ने कमिंस (4 ) को आउट किया. सात विकेट 440 रन पर गिरने के बाद कारी और ग्रीन ने मोर्चा संभाला.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Alex Carey, Australia, David warner, Dean Elgar, South africa
FIRST PUBLISHED : December 28, 2022, 15:22 IST
[ad_2]
Source link