[ad_1]
हाइलाइट्स
बिहार के मुकेश कुमार को टी20 टीम में मिली एंट्री
फर्स्ट क्लास मैचों में कर चुके है शानदार प्रदर्शन
नई दिल्ली: टीम इंडिया के सेलेक्टर्स टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद सीनियर खिलाड़ियों को छोड़ युवा खिलाड़ियों को मौके देना शुरू कर चुके हैं. श्रीलंका के खिलाफ भारतीय स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है और फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) को टीम इंडिया के टी20 स्क्वॉड में शामिल किया गया है.
बिहार के गोपालगंज जिले के काकड़कुंड गांव से संबंध रखने वाले मुकेश कुमार अब टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे. वह श्रीलंका के खिलाफ टी20 टीम के लिए चुने गए हैं. बता दें कि उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 58 इनिंग्स में हिस्सा लिया है. इस दौरान उन्होंने कुल 123 विकेट झटके हैं. हाल में ही उन्होंने फर्स्ट क्लास मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने बांग्लादेश ‘ए’ के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मैच में 6 विकेट लिए थे. इन शानदार स्टैट्स की मदद से वह आज टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब हुए.
गब्बर को किया बाहर तो फैंस ने बीसीसीआई को लपेटा, ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़
आईपीएल में मिली बड़ी रकम
हाल में ही हुए आईपीएल मिनी-ऑक्शन में मुकेश कुमार पर बड़ी बोली लगी. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 5 करोड़ 50 लाख रुपए की बड़ी रकम देकर खरीदा. दिल्ली ने इस साल कुल 5 खिलाड़ियों को खरीदा जिसमें सबसे महंगे मुकेश कुमार ही थे.
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टी20 टीम- हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (सूर्यकुमार यादव), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IND vs SL, Srilanka, Team india
FIRST PUBLISHED : December 28, 2022, 08:20 IST
[ad_2]
Source link