[ad_1]
नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाफ जारी कराची टेस्ट के दौरान बुधवार को न्यूजीलैंड की टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन के बल्ले से करीब दो साल बाद शतक निकला. 222 गेंदों का सामना करने के बाद विलियमसन 105 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके भी आए. पाकिस्तान की धरती पर इस शानदार प्रदर्शन के दम पर कीवी टीम इस मैच में काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड का स्कोर 136 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद छह विकेट के नुकसान पर 440 रन है. वहीं, पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे.
अरसे बाद केन विलियमसन ने जड़ा शतक
केन विलियमसन का यह टेस्ट क्रिकेट में 25वां शतक है. उनके बल्ले से आखिर शतक आज से 722 दिन पहले आया था. तीन जनवरी 2021 को केन ने क्राइस्टचर्च में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाते हुए 238 रन ठोक दिए थे. इसके बाद से ही पूर्व कीवी कप्तान का बल्ला शांत था. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर केन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की मुश्किलें बढ़ा दी है.
फैब-4 में कौन कहां?
फैब-4 की बात की जाए तो स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में 29 शतकों के साथ पहले स्थान पर हैं. पूर्व इंग्लिश कप्तान जो रूट उनसे महज एक शतक कम यानी 28 सेंचुरी के साथ दूसरे स्थान पर हैं. विराट कोहली 27 शतकों के साथ इस फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर आते है. केन विलियमसन ने आज अपने टेस्ट करियर का 25वां शतक जड़ा. केन अब विराट की बराबरी करने से महज दो शतक दूर हैं.
कब आएगा विराट के बल्ले से टेस्ट शतक?
साल 2022 में पूर्व भारतीय कप्तान ने वनडे और टी20 फॉर्मेट में शतक जड़े लेकिन साल खत्म होते-होते उनके टेस्ट शतक का सपना अभी अधूरा ही रह गया है. बांग्लादेश दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट का बल्ला शांत रहा था. उनके बैट से आखिरी टेस्ट शतक साल 2019 में बांग्लादेश के भारत दौरे के दौरान ईडन गार्डन में खेले गए डे-नाइट टेस्ट के दौरान आया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Kane williamson, PAK vs NZ, Pakistan vs New Zealand, Steve Smith, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : December 28, 2022, 18:45 IST
[ad_2]
Source link