Home Breaking News फ्लॉप होने की कगार पर ‘सर्कस’, ‘अवतार 2’ की कमाई में आई गिरावट, पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

फ्लॉप होने की कगार पर ‘सर्कस’, ‘अवतार 2’ की कमाई में आई गिरावट, पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

0
फ्लॉप होने की कगार पर ‘सर्कस’, ‘अवतार 2’ की कमाई में आई गिरावट, पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

[ad_1]

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक सिनेमाघरों में इस साल साउथ की फिल्मों का ही दबदबा रहा है। लेकिन साल के आखिर में रिलीज हुई सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ ने साबित कर दिया है कि बॉलीवुड की दीवानगी लोगों के बीच अभी भी है। इस समय एक तरफ जहां हॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म ‘अवतार 2’ बॉक्स ऑफिस तक दर्शकों को खींच रही है। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को रिलीज हुई रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ ने अब तक महज 28.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म की तुलना में अपने छठे हफ्ते में भी अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ लाखों में कमाई करके सबको चौंकाने का काम कर रही है। हालांकि छठा हफ्ते तक आते-आते ‘दृश्यम 2’ भी लाखों में कमाई कर रही है। चलिए जानते हैं इन तीनों फिल्मों का बुधवार को बॉक्स कलेक्शन कैसा रहा…

अवतार 2

हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार 2’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। हालांकि पहले साप्ताहांत अच्छा प्रदर्शन करने के बाद जेम्स कैमरून निर्देशित इस फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ओपनिंग वीक में एक दिन में 46 करोड़ रुपये तक कमाने वाली ‘अवतार 2’ की कमाई अब सिंगल डिजिट में सिमट कर रह गई है। शुरुआती आंकड़ो के अनुसार फिल्म ने अपने दूसरे बुधवार यानी 13वें दिन 9.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही जेम्स कैमरून की फिल्म ने 13 दिनों में कुल 284.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Rajesh Khanna: 17 ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे राजेश खन्ना, ऐसा था उनका रुतबा



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here