Home Sports स्मृति मंधाना लगातार दूसरी बार ICC महिला T20I ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड’ के लिए नॉमिनेट

स्मृति मंधाना लगातार दूसरी बार ICC महिला T20I ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड’ के लिए नॉमिनेट

0
स्मृति मंधाना लगातार दूसरी बार ICC महिला T20I ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड’ के लिए नॉमिनेट

[ad_1]

हाइलाइट्स

स्मृति मंधाना ICC महिला T20I क्रिकेटर अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट.
तहलिया मैक्ग्रा, निदा डार और सोफी डिवाइन भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना को लगातार दूसरे वर्ष आईसीसी महिला टी20 इंटरनेशनल ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के लिए नामित किया गया है. स्मृति पाकिस्तान की निदा डार, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और ऑस्ट्रेलिया की ताहलिया मैक्ग्रा के साथ आईसीसी सम्मान की दौड़ में शामिल है. स्मृति को पिछले साल अंतिम विजेता टैमी ब्यूमोंट, नेट सीवर और गेबी लुईस के साथ सम्मान के लिए नामांकित किया गया था. भारत की उप-कप्तान 2022 में शानदार फॉर्म में थी. उन्होंने 23 मैचों में 593 रन बनाए, जिसमें 5 अर्द्धशतक शामिल रहे. पिछले साल भी स्मृति ने नौ मैचों में 255 रन बनाकर भारत के लिए बल्लेबाजी चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया था.

भारतीय महिलाओं में सबसे तेज अर्धशतक (23 गेंद पर) या फिर इस प्रारूप में 2500 से अधिक रन बनाकर स्मृति मंधाना ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है. बर्मिंघम में 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान बांग्लादेश में महिला टी-20 एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 घरेलू सीरीज में भी मंधाना ने अपनी छाप छोड़ी है.
अर्जुन तेंदुलकर ने शर्टलेट होकर फ्लॉन्ट किए सिक्स पैक एब्स, पहले नहीं देखा ऑलराउंडर का ऐसा रूप

स्मृति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में 5 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में शानदार ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण का सामना करके दिखा दिया है कि अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में वह सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक होने वाली हैं. उन्होंने 188 रनों का पीछा करते हुए 49 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली और खेल टाई होने के बाद सुपर ओवर में आखिरी 3 गेंदों पर 13 रन बनाए.

इस बीच, पाकिस्तान की निदा डार ने 15 विकेट लिए और 16 मैचों में 396 रन बनाए हैं. निदा पाकिस्तान की पहली और एकमात्र गेंदबाज हैं, जिसने 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट झटके हैं. वर्तमान में निदा महिला टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे अधिक विकेट लेने वाली ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. हालांकि, निदा डार ने इस साल बल्ले से ज्यादा प्रभावित किया है. निदा ने इस साल तीन बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया है. कॉमनवेल्थ गेम्स में नाबाद अर्धशतक, इसी तरह एशिया कप में भारत के खिलाफ और नवंबर में आयलैंड के खिलाफ 61 रनों की पारी खेली.

जहीर खान की पत्नी के साथ बेडरूम फोटो पर युवराज सिंह ने दिया गजब का रिएक्शन, बोले- रब ने…

वर्ल्ड नंबर 1 ऑलराउंडर सोफी डिवाइन भी इस अवॉर्ड की प्रबल दावेदार हैं. उन्होंने 389 रन बनाए हैं और 14 मैचों में 13 विकेट लिए हैं. उनके नेतृत्व में न्यूजीलैंड ने इस साल 14 में से 11 मैच जीते, जिसमें एंटिगा में चौथे टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज पर एक सुपर ओवर जीत भी शामिल है. ताहलिया मैक्ग्रा ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक और मजबूत दावेदार हैं. अक्टूबर 2021 में अपना टी20 डेब्यू करने के बाद हरफनमौला खिलाड़ी तेजी से आगे बढ़ी हैं. उन्होंने 16 मैचों में 62.14 की औसत से 435 रन बनाए हैं और 13 विकेट लिए हैं.

बता दें कि सूर्यकुमार को टी20 विश्व कप विजेता इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन, पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और जिम्बाब्वे के बल्लेबाजी ऑलराउंडर सिकंदर रजा के साथ पुरुष वर्ग में शीर्ष सम्मान के लिए नामित किया गया है. सूर्य कुमार ने 2022 में क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया. वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने. उन्होंने इस वर्ष टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1164 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 187.43 रहा. उन्होंने इस साल 68 छक्के लगाए जो कि टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड है. वह इस वर्ष टी20 रैंकिंग में विश्व के नंबर एक बल्लेबाज भी बने.

Tags: ICC, Indian women cricketer, Smriti mandhana, Suryakumar Yadav, Women cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here