[ad_1]

बम चक्रवात
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
अमेरिका में बर्फीले चक्रवाती तूफान ”बम” ने अमेरिका और कनाडा में भारी तबाही मचाई है। इसकी वजह से अमेरिका के करीब 20 करोड़ लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। 60 से अधिक लोगों की जान लेने वाले इस तूफान के चलते अभी लोगों की जिंदगी पटरी पर नहीं लौटी है। आइये जानते हैं इस तूफान की वजह से अब तक क्या-क्या हुआ?
शनिवार को अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में भयंकर बर्फीला तूफान ‘बम’ आया, जिससे बर्फीली बारिश, बाढ़ और भीषण ठंड रिकॉर्ड स्तर पर आ गई। शनिवार को तूफान से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई। इसके कारण देशभर में जरूरी सेवाएं बाधित हुईं। वहीं, लगभग 14 लाख घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली गुल हो गई। लोगों को दोपहर बाद तक बिना बिजली के रहना पड़ा।
तूफान जैसे ही दक्षिण में टेक्सास की ओर बढ़ा, कई लोगों ने दशकों बाद सबसे ठंडे क्रिसमस की पूर्व संध्या का सामना किया। इस तूफान ने बिजली की लाइनों को गिरा दिया, राजमार्गों पर दुर्घटनाएं होने लगीं और बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द कर दी गईं।
[ad_2]
Source link