Home Sports CSK फैंस के लिए फोन पर आई बुरी खबर, फ्रेंचाइजी टीम से नहीं खेलेगा 13.25 करोड़ में बिका खिलाड़ी

CSK फैंस के लिए फोन पर आई बुरी खबर, फ्रेंचाइजी टीम से नहीं खेलेगा 13.25 करोड़ में बिका खिलाड़ी

0
CSK फैंस के लिए फोन पर आई बुरी खबर, फ्रेंचाइजी टीम से नहीं खेलेगा 13.25 करोड़ में बिका खिलाड़ी

[ad_1]

हाइलाइट्स

इंग्लैंड के हैरी ब्रुक की आईपीएल मिनी ऑक्शन में 13.25 करोड़ की बोली लगी
हालिया पाकिस्तान दौरे पर हैरी ने जमकर रन बनाए थे.

नई दिल्ली. दुनियाभर में सबसे ज्यादा पॉपुलर टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए हार ही में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया गया था. यहां पाकिस्तान में रनों का अंबार लगाने वाले इंग्लैंड के हैरी ब्रुक पर पैसों की बरसात की गई. फ्रेंचाइजी टीम ने इस बैटर पर जमकर बोली लगाई और आखिर में बाजी सनराइजर्स हैदराबाद ने मारी. 13.25 करोड़ की मोटी रकम देकर उनको अपनी टीम में शामिल किया.

इंग्लैंड के बैटर हैरी ने पिछले कुछ महीनों में शानदार खेल दिखाया है. उनके इसी प्रदर्शन की वजह से एसआरएच ने इस बार के ऑक्शन में जमकर पैसा लगाने का फैसला लिया. आईपीएल में तो वो भले ऑरेंज आर्मी का हिस्सा हों लेकिन साउथ अफ्रीका टी20 लीग में उनको चेन्नई सुपर किंग्स ने साइन किया हुआ है. हैरी जोहान्सबर्ग सुपरकिंग्स का हिस्सा हैं लेकिन वह अगले साल इसमें नहीं खेल पाएंगे.

हैरी ब्रुक नहीं होंगे टूर्नामेंट का हिस्सा

पिछले कुछ महीनों में अपने शानदार खेल के दम पर हैरी ने इंग्लैंड के तीनों ही फॉर्मेट में जगह पक्की की है. टी20, वनडे और टेस्ट तीनों ही फॉर्मेट में इंग्लैंड की तरफ से खेलने वाले इस खिलाड़ी के वर्कलोड को लेकर क्रिकेट बोर्ड बेहद सजग है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ने हैरी को चोट और थकान से बचाने के लिए निर्देश जारी किया है. बोर्ड की तरफ से उनको साउथ अफ्रीका की टी20 लीग से बाहर रहने को कहा गया है. जोहान्सबर्ग सुपरकिंग्स टीम मैनेजमेंट को ईसीबी की तरफ से इस बात की जानकारी दे दी गई है.

CSK के काशी विश्वनाथन ने दी जानकारी

CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने क्रिकबज से बात करते हुए इस बारे में जानकारी दी, उन्होंने कहा, “इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ब्रुक के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर हमें फोन करके दी और इस बारे में बताया कि वो साउथ अफ्रीका टी20 लीग का हिस्सा नहीं हो पाएंगे. बोर्ड द्वारा खिलाड़ी के हित में किए गए इस फैसले को लेकर हम सहमत हैं. हमारी कोशिश होगी की टीम के साथ उनकी जगह पर किसी और खिलाड़ी को जोड़ा जाए.”

Tags: Chennai super kings, Sunrisers Hyderabad

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here