Home Sports David Warner: दोहरा शतक जड़ने वाले वॉर्नर का चौंकाने वाला बयान, कहा-संन्यास ले लूंगा, लेकिन…

David Warner: दोहरा शतक जड़ने वाले वॉर्नर का चौंकाने वाला बयान, कहा-संन्यास ले लूंगा, लेकिन…

0
David Warner: दोहरा शतक जड़ने वाले वॉर्नर का चौंकाने वाला बयान, कहा-संन्यास ले लूंगा, लेकिन…

[ad_1]

David Warner Double Century: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने कहा कि वह अगले साल भारत में होने वाले 50 ओवरों के विश्वकप में खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन यदि टीम प्रबंधन कहता है कि संन्यास लेने का यही समय है तो वह ऐसा कर देंगे. इस 36 साल के बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की थी. यह उनका 100वां टेस्ट मैच था. 

संन्यास के बारे में कही ये बात 

डेविड वॉर्नर से पूछा गया क्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच उनका बॉक्सिंग डे पर आखिरी टेस्ट होगा, उन्होंने कहा, ‘मैं अगले साल होने वाले विश्व कप में खेलने के लिए प्रतिबद्ध हूं.’

इस बल्लेबाज ने कहा, ‘मैं खुद को फिट रखूंगा और लगातार रन बनाने की कोशिश करूंगा, लेकिन यदि वे (टीम प्रबंधन) मुझसे आकर कहते हैं कि (संन्यास लेने का) यही समय है, तो मैं अलविदा कहने के लिए तैयार हूं.’

100वें टेस्ट मैच में लगाया शतक 

डेविड वॉर्नर अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज बने. वह अपने 100वें टेस्ट मैच में दोहरा शतक पूरा करने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे इस तरह की पारी खेलने का भरोसा था. मैं जानता हूं कि मैं बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखता हूं.’

खेली तूफानी पारी

डेविड वॉर्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए और अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया. वॉर्नर ने 255 गेंदों में 200 की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल थे. उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड दिया गया. 

(इनपुट: भाषा)

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की ज़रूरत नहीं

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here