Home Breaking News Karnataka: दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमित शाह, आज कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग, सिद्धारमैया ने लगाया यह आरोप

Karnataka: दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमित शाह, आज कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग, सिद्धारमैया ने लगाया यह आरोप

0

[ad_1]

दो दिवसीय दौरे पर बेंगलुरु पहुंचे शाह

दो दिवसीय दौरे पर बेंगलुरु पहुंचे शाह
– फोटो : Twitter

ख़बर सुनें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 और 31 दिसंबर को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह गुरुवार देर शाम बेंगलुरु पहुंचे। यात्रा के दौरान वह मांड्या, देवनहल्ली और बेंगलुरु में विभिन्न कार्यक्रमों और पार्टी की बैठकों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हवाई अड्डे पर गृह मंत्री का अभिवादन किया।

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “कर्नाटक के अपने दो दिवसीय दौरे पर बेंगलुरु पहुंच गया हूं। कल एक जनसभा में मांड्या के लोगों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। मांड्या में डेयरी संयंत्र का उद्घाटन भी करूंगा और शाम को बेंगलुरु में एक सहकारी सम्मेलन का भी उद्घाटन करूंगा।

अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान शाह गज्जालगेरे, मांड्या, पैलेस ग्राउंड्स, बेंगलुरु और सौहरदा, बेंगलुरु ग्रामीण जिले में तीन कार्यक्रमों में भाग लेंगे, ये सभी सहकारी क्षेत्र से संबंधित हैं। वह कर्नाटक की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। कर्नाटक में अगले साल 224 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। राज्य विधानसभा का कार्यकाल 28 मई, 2023 को समाप्त हो रहा है।

आज मांड्या में मेगा डेयरी का उद्घाटन करेंगे
गृह मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान गृह मंत्री शुक्रवार दोपहर मांड्या में मेगा डेयरी का उद्घाटन करेंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे।इसके बाद शाम को शाह एक सहकारी सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे और बैंगलोर के पैलेस ग्राउंड में भाषण देंगे।

शनिवार की सुबह गृह मंत्री केंद्रीय खुफिया प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला रखेंगे और बेंगलुरु (ग्रामीण) के देवेनहल्ली इलाके में सुबह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के आवासीय और गैर-आवासीय परिसरों का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री शनिवार को दोपहर में बेंगलुरु में सौहरदा सहकारी संघ का दौरा भी करेंगे।

शाह की कर्नाटक के मांड्या और बेंगलुरु जिले की यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि आगामी 2023 के चुनाव के लिए पुराना मैसूर क्षेत्र भाजपा के लिए अहम है, यहां कांग्रेस और जद (एस) पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी हैं। इस क्षेत्र में भाजपा इन्हें कड़ी टक्कर देगी।

सिद्धारमैया ने विधानसभा सत्र में कटौती का लगाया आरोप
इससे पहले, पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा था कि सदन में सार्वजनिक महत्व के कई मुद्दों को उठाने के लिए समय पर्याप्त नहीं मिला और सरकार सत्र बढ़ाने के बजाय उसे कम कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सिर्फ इसलिए कि अमित शाह आ रहे हैं, सत्र स्थगित किया जा सकता है? कांग्रेस नेता ने कहा कि सीएम बोम्मई को अमित शाह से कहना चाहिए था कि वह मुख्यमंत्री हैं, सत्र के दौरान मत आइए, बाद में आइए। लेकिन उनमें इतनी हिम्मत नहीं है।

कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने राज्य की भाजपा सरकार पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यात्रा के लिए विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में एक दिन की कटौती करने का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह शाह से सत्र के दौरान न आने के लिए कहें। उन्होंने कहा कि विधानमंडल सत्र को कम करने का कदम राज्य के खिलाफ है। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक मुद्दों पर चर्चा के लिए शीतकालीन सत्र सप्ताह के लिए बढ़ाने की मांग की।

सिद्धारमैया ने गुरुवार को ट्वीट किया, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल सदन की कार्यवाही रद्द करने का कर्नाटक की भाजपा सरकार का फैसला राज्य के खिलाफ है। मैं मांग करता हूं कि सत्र को एक सप्ताह और बढ़ाया जाए और जनता के मुद्दों पर चर्चा का अवसर दिया जाए।

राज्य के सीमावर्ती जिले बेलगावी में 19 दिसंबर को कर्नाटक विधानमंडल का 10 दिवसीय शीतकालीन सत्र शुरू हुआ था और इसे 30 दिसंबर तक चलना था।  विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने बुधवार को घोषणा की था कि गुरुवार को शीतकालीन सत्र आखिरी दिन होगा।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here