[ad_1]

सीएए का विरोध
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
सीएए और अग्निवीर भर्ती के खिलाफ विरोध करने वालों से अब जुर्माना वसूला जाएगा। मेरठ परिक्षेत्र के अपर निदेशक अभियोजन संतोष कुमार ने बताया कि हाल ही में सबसे पहला मुकदमा अलीगढ़ का है जो कि अग्निवीर भर्ती का विरोध करने के मामले से संबंधित है। इसमें 10 दंगाइयों से जुर्माना वसूलने के लिए निर्णय लिया गया है। इनसे 111620 लाख रुपये वसूलने का फैसला सुनाया गया है। जिसमें प्रत्येक दंगाई से 10461 रुपये वसूले जाएंगे।
मेरठ दावा अधिकरण में लिए गए निर्णय में दूसरा जुर्माना अमरोहा के मामले में लगा है। अमरोहा में सीएए के विरोध में दिसंबर 2019 में दंगे हुए थे। इसमे 86 दंगाइयों के खिलाफ हिंसा में पुलिस के दंगा नियंत्रण यंत्रों के तोड़फोड़ करने व सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के मामले में 427439 लाख रुपये का जुर्माना वसूलने का दावा किया गया था।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: क्रिकेटर शिवम मावी को मिला नया मुकाम, गंगानगर में छात्राें के दो गुटों के बीच फायरिंग
उन्होंने बताया कि मेरठ जिले की दावा अधिकरण कोर्ट के अधीन मेरठ मंडल के अलावा सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, बरेली और मुरादाबाद मंडल के जिले आते है। अलग-अलग जनपदों में सीएए समेत अग्निवीर भर्ती योजना का विरोध करने वाले दंगाइयों पर 22 मुकदमें चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut: तुनिषा आत्महत्या मामले में आरोपी शीजान का मेरठ से खास नाता, दो बहनों ने टेलिविजन पर कमाया है नाम
[ad_2]
Source link