[ad_1]
09:51 AM, 29-Dec-2022
पीएम मोदी की मां पूरे देश की मां: सपा सांसद डॉ. एसटी हसन
पीएम मोदी की मां की तबीयत बिगड़ने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि नरेंद्र मोदी की मां पूरे देश की भी मां हैं। उन्होंने पीएम मोदी की माता की लंबी आयु की दुआ भी की।
09:32 AM, 29-Dec-2022
पीएम मोदी की माताजी के लिए देशभर में की जा रही पूजा और अनुष्ठान
पीएम मोदी की मां के जल्द स्वस्थ होने के लिए देशभर में अनुष्ठान किए जा रहे हैं। काशी में महामृत्युंजय जप की गई, वहीं जगह-जगह हवन हुए। लोगों का कहना है कि पीएम ने अपने सब कुछ देश को समर्पित कर दिया है तो यह हमारी जिम्मेदारी दी है कि उनकी माताजी की स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्रार्थना करें।
09:23 AM, 29-Dec-2022
पीएम मोदी की मां को सांस लेने में तकलीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने अपनी मां हीराबा के स्वास्थ्य के बारे में बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सांस लेने में तकलीफ लेने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, फिलहाल हालत स्थिर है। डॉक्टर की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
09:14 AM, 29-Dec-2022
PM Modi Mother Health Live: पीएम मोदी की मां हीराबा को सांस लेने में दिक्कत, बेटे प्रह्लाद मोदी ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। इस बीच हीराबा के स्वास्थ्य के बारे में ताजा जानकारी उनके छोटे बेटे प्रह्लाद मोदी ने दी है। उन्होंने बताया कि आखिर समस्या क्या है? हीराबा के स्वास्थ्य से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…
[ad_2]
Source link