Home Sports Sachin Tendulkar: 49 की उम्र में ये नया खेल सीखने निकले सचिन तेंदुलकर, कहा-ये रिवर्स स्विंग की तरह

Sachin Tendulkar: 49 की उम्र में ये नया खेल सीखने निकले सचिन तेंदुलकर, कहा-ये रिवर्स स्विंग की तरह

0
Sachin Tendulkar: 49 की उम्र में ये नया खेल सीखने निकले सचिन तेंदुलकर, कहा-ये रिवर्स स्विंग की तरह

[ad_1]

Sachin Tendulkar Run: ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनके द्वारा शेयर किए गए फोटोज फैंस को बहुत ही ज्यादा पसंद आते हैं. अब सचिन तेंदुलकर 49 साल के हो चुके हैं. लेकिन उनकी सीखने की ललक कम नहीं हुई है. अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह नया खेल सीखते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

क्या इस खेल को सीख रहे सचिन? 

भारत के महान बल्लेबाज और दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर इस वक्त थाईलैंड में हैं. वहां वह कायाकिंग सीखने के लिए निकल चुके हैं. सचिन ने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह कायाकिंग की बारीकियां सीखते हुए नजर आ रहे हैं. सचिन ने कहा कि कायाकिंग बिल्कुल रिवर्स स्विंग की तरह है. रिवर्स स्विंग पुरानी गेंद को मूव कराने के लिए कहा जाता है.  

कायाकिंग एक तरह का वॉटर स्पोर्ट्स है, जिसमें चप्पू जिसे ‘कयाक’ कहते हैं, उसकी मदद से एक छोटी नाव में बैठकर पानी को पार किया जाता है. 

भारत को जिताए कई मैच 

सचिन तेंदुलकर ने अपने दम पर भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं. उनकी गिनती क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में होती है. सचिन ने अपने करियर में 100 शतक लगाए हैं. उन्होंने भारत के लिए 200 टेस्ट मैचों में 15921 रन बनाए हैं. वहीं, 463 वनडे मैचों में 18426 रन जड़े हैं. उन्होंने टीम इंडिया की तरफ से एक टी20 मैच भी खेला है. साल 2011 में भारत को वर्ल्ड कप दिलाने में उनका अहम योगदान था. 

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here