[ad_1]

cold cough syrup
– फोटो : फाइल फोटो
ख़बर सुनें
विस्तार
उज्बेकिस्तान में कथित तौर पर कफ सिरप पीने 18 बच्चों की मौत के मामले में नोएडा स्थित दवा निर्माता कंपनी मेरियन बायोटेक ने बयान जारी किया है। कंपनी ने मामले में दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कंपनी के लीगल हेड हसन हारिस ने कहा कि हादसे में हुई मौतों के लिए हम दुखी हैं। सरकार जांच कर रही है। हम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे। सैम्पल ले लिए गए हैं। उस उत्पाद का निर्माण फिलहाल रोक दिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
[ad_2]
Source link