[ad_1]

सचिन तेंदुलकर
– फोटो : Sachin Tendulkar/Instagram
ख़बर सुनें
विस्तार
क्रिकेट से संन्यास लेने के नौ साल बाद भी सचिन तेंदुलकर की लोकप्रियता कम नहीं हुई है। तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो दिन में दो शानदार वीडियो शेयर किए हैं। एक में वह नए खेल में हाथ आजमा रहे हैं तो दूसरे में चूल्हे पर बने खाने का स्वाद ले रहे। तेंदुलकर के दोनों वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
सचिन ने गुरुवार (29 दिसंबर) को एक वीडियो शेयर किया। इसमें राजस्थान में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बन रहा है। दो महिलाएं खाना बना रही हैं। तेंदुलकर उनसे बात कर रहे हैं। सचिन ने कैप्शन में लिखा, ”चूल्हे पर बने खाने का स्वाद ही अनोखा होता है।” दोनों महिलाओं ने बताया कि वह गेहूं और बाजरे की रोटी बना रही हैं।
तेंदुलकर ने फिर कहा, ”खाना तो मैं भी बना लेता हूं, लेकिन गोल रोटी नहीं बना पाता। चूल्हे पर बने खाने का स्वाद अलग होता है। गैस पर बने खाने से ज्यादा यह स्वादिष्ट होता है।” सचिन के सामने जब घी रखी गई तो उन्होंने कहा, ”इतना घी तो मैंने जीवन में नहीं खाया है। ये प्यार भरा घी है।”
View this post on Instagram
कयाकिंग में तेंदुलकर ने हाथ आजमाया
सचिन ने इससे पहले बुधवार को भी एक वीडियो शेयर किया था। वह थाइलैंड में छुट्टियां बिता रहे थे। 49 साल के तेंदुलकर ने कयाकिंग खेल में भी हाथ आजमाया। उन्होंने नौकायन के दौरान पतवार को चलाने के बारे में सीखा। हाथ में पतवार लेकर तेंदुलकर ने कहा कि यह रिवर्स स्विंग की तरह है। वह पहली बार इस खेल का आनंद ले रहे हैं।
View this post on Instagram
बच्चों के साथ किया क्रिसमस सेलिब्रेट
हाल ही में तेंदुलकर ने बच्चों के साथ क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट किया था। उन्होंने बच्चों के साथ जमकर मस्ती की थी। तेंदुलकर ने हैप्पी फीट होम फाउंडेशन के लिए बच्चों के साथ समय बिताया था। इस दौरान ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले तेंदुलकर ने बच्चों को गिफ्ट भी दिया था।
[ad_2]
Source link