Home Sports हर्षा भोगले ने साल 2022 की चुनी बेस्ट प्लेइंग XI, लिस्ट में दी सिर्फ 1 भारतीय को जगह

हर्षा भोगले ने साल 2022 की चुनी बेस्ट प्लेइंग XI, लिस्ट में दी सिर्फ 1 भारतीय को जगह

0
हर्षा भोगले ने साल 2022 की चुनी बेस्ट प्लेइंग XI, लिस्ट में दी सिर्फ 1 भारतीय को जगह

[ad_1]

हाइलाइट्स

हर्षा भोगले ने चुनी साल की बेस्ट प्लेइंग इलेवन
भारत के सिर्फ एक बैटर को दी जगह

नई दिल्ली: साल 2022 में बड़े टूर्नामेंट्स देखने को मिले. इस साल विश्व कप हुआ. एशिया कप टी20 भी देखने को मिला. साल 2022 खत्म होने की कगार पर है और क्रिकेट विशेषज्ञ या तो इस साल के अपने पसंदीदा खिलाड़ी को चुन रहे है या तो वह अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन बना रहे हैं. पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने साल 2022 की बेस्ट टेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है.

हर्षा ने ओपनिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और वेस्टइंडीज के क्रैग ब्रैथवेट को चुना है. ख्वाजा ने इस साल 11 टेस्ट में 67.5 के औसत से चार अर्धशतक और 5 अर्धशतक के दम पर 1080 रन बनाए हैं. वही ब्रैथवेट ने 14 पारियों में 62 के औसत से 687 रन बनाए हैं.

इंग्लैंड के 3 खिलाड़ी को दी जगह:
हर्षा ने इंग्लैंड के 3 धाकड़ खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह दी. उन्होंने जो रूट, जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स को टीम में रखा. तीनों ने ही इस साल बेहतरीन प्रदर्शन किया है. बेन स्टोक्स ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में हाल में ही 3-0 से क्लीन स्वीप किया.

वह चले गए… लेकिन उनका जादू हमेशा जिंदा रहेगा.. नेमार ने पेले को कुछ यूं किया याद, रोनाल्डो और मेसी भी हुए भावुक

LSG ने निकोलस पूरन को 16 करोड़ रूपए में क्यों खरीदा? गौतम गंभीर ने बताया हैरान कर देने वाला कारण

एक मात्र भारतीय खिलाड़ी को दी जगह:

हर्षा भोगले ने एक मात्र भारतीय को टीम में जगह दी है. उन्होंने ऋषभ पंत को टीम में जगह दी है. ऋषभ पंत ने भले ही व्हाइट बॉल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन न किया हो, लेकिन वह रेड बॉल फॉर्मेट में अच्छे साबित हुए हैं. पंत ने साल 2022 में 12 टेस्ट पारियों में 61.80 की औसत से कुल 680 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान 2 अर्धशतक भी जड़ा है.

हर्षा भोगले द्वारा चुनी प्लेइंग XI : उस्मान ख्वाजा, क्रैग ब्रैथवेट, जो रूट, बाबर आजम, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, ऋषभ पंत (wk), मार्को जानसन, कगिसो रबाडा, नाथन लियोन, जेम्स एंडरसन

Tags: Ben stokes, Bye Bye 2022, Harsha Bhogle, Joe Root, Rishabh Pant, Year Ender

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here