[ad_1]
Gautam Gambhir On Team India Selection: नई साल की शुरुआत में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 जनवरी से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज से टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने इस सीरीज के लिए हुए टीम सेलेक्शन पर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक ऐसे खिलाड़ी का नाम बताया है जिसकी वाइट बॉल क्रिकेट से छुट्टी कर दी गई है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये खिलाड़ी चोटिल है.
टीम इंडिया से इस खिलाड़ी की की गई छुट्टी
टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ टी20 के बाद वनडे सीरीज भी खेलनी है. इन दोनों सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टीम में शामिल नहीं किया गया है. खबरों के मुताबिक उन्हें फिलहाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी में वक्त बिताने के लिए कहा गया है. वह इस समय चोट से भी जूझ रहे हैं.उनके पैर के घुटने में चोट लगी है, इसलिए उन्हें रिहैब के लिए भेजा जाएगा. लेकिन भारतीय दिग्गज गौतम गंभीर का मानना है कि पंत को इस सीरीज के आराम नहीं बल्कि हटाया गया है.
गंभीर के इस बयान ने मचाई सनसनी
गौतम गंभीर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा, ‘सबसे पहले तो चयनकर्ताओं को यह स्पष्ट होना चाहिए कि उन्हें आराम दिया गया है या बाहर किया गया है. मेरे मुताबिक उसे सफेद गेंद के क्रिकेट से हटा दिया गया है. कभी भी इसे लेकर पर्याप्त स्पष्टता नहीं रही है. यह ‘आराम’ नामक शब्द बहुत अच्छा है, यह तब नहीं था जब हम खेल रहे थे. या तो हमें हटा दिया जाता था या चुना जाता था.’
वाइट बॉल क्रिकेट में पंत के आंकड़े
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 30 वनडे मैच खेले हैं, इन मैचों में उन्होंने 34.6 की औसत से 865 रन ही बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक देखने को मिले हैं. वहीं उन्होंने भारत के लिए कुल 66 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 22.43 की खराब औसत से 987 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में उनके नाम 3 अर्धशतक दर्ज हैं.
पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की ज़रूरत नहीं
[ad_2]
Source link