Home Sports IPL 2023: कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल का करियर खत्म करने आ रहा ये मिस्ट्री स्पिनर! आईपीएल में मचाएगा तबाही

IPL 2023: कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल का करियर खत्म करने आ रहा ये मिस्ट्री स्पिनर! आईपीएल में मचाएगा तबाही

0
IPL 2023: कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल का करियर खत्म करने आ रहा ये मिस्ट्री स्पिनर! आईपीएल में मचाएगा तबाही

[ad_1]

Who is Suyash Sharma, KKR: आईपीएल की मजबूत टीमों में शुमार और दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स मिस्ट्री-स्पिनर को काफी पसंद करती है. इस टीम के साथ ही वरुण चक्रवर्ती जुड़े थे, जिन्होंने बाद में काफी सफलता हासिल की. वहीं, वेस्टइंडीज के सुनील नरेन भी केकेआर का हिस्सा रहे हैं. अब एक और मिस्ट्री स्पिनर टीम के साथ जुड़ा है जो आईपीएल के अगले सीजन (IPL-2023) में कमाल दिखा सकता है.

KKR ने एक और मिस्ट्री स्पिनर को जोड़ा

दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग आईपीएल में कई खिलाड़ियों ने अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर नाम कमाया और फिर उन्हें राष्ट्रीय टीम से भी बुलावा आया. इस लीग में मिस्ट्री स्पिनरों ने भी खूब दम दिखाया है, जिनमें वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन प्रमुख हैं. नरेन और चक्रवर्ती की तरह ‘मेन इन पर्पल एंड गोल्ड’ ने सभी को चौंका दिया क्योंकि उन्होंने हाल ही में संपन्न ऑक्शन में एक और मिस्ट्री स्पिनर सुयश शर्मा को खरीदा. सुयश 20 लाख के बेस प्राइस में ही बिके.

दिल्ली के रहने वाले हैं सुयश

सुयश शर्मा का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ है. उनका जन्म 15 मई 2003 को हुआ था. वह अभी 19 साल के हैं. वह मुख्य रूप से एक गेंदबाज है लेकिन कभी-कभार जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. उनकी गेंदबाजी शैली लेग ब्रेक है और उनकी बल्लेबाजी शैली बाएं हाथ की है. इस युवा स्पिनर ने दो बार की आईपीएल चैंपियन टीम द्वारा खरीदे जाने के बाद उनका आभार भी जताया.

 

टीम के CEO ने की तारीफ

आईपीएल-2023 के मिनी ऑक्शन के दौरान केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा, ‘सुयश शर्मा एक अच्छे और काबिल युवा क्रिकेटर हैं. वह एक लेग स्पिनर हैं और अंडर-25 में खेल चुके हैं. हमें ये हैरानी हुई कि उन्हें बेस प्राइस पर खरीद लिया. हमने उनके लिए पैसे बचा रखे थे लेकिन बेस प्राइस पर ही मिल गए. चंदू सर, अभिषेक नायर और भरत अरुण जैसे सभी लोगों ने उन्हें देखा और कहा कि वह प्रतिभा के धनी हैं.’ सुयश शर्मा अगर आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें राष्ट्रीय टीम से भी बुलावा आ सकता है. अगर ऐसा होता है तो 19 साल का ये क्रिकेटर मौजूदा स्पिनरों की जगह के लिए भी खतरा बन सकता है.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi– अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here