Home Sports Rishabh Pant: एक्सीडेंट के कारण ऋषभ पंत का IPL-2023 से बाहर होना तय, ये प्लेयर है कप्तानी का दावेदार

Rishabh Pant: एक्सीडेंट के कारण ऋषभ पंत का IPL-2023 से बाहर होना तय, ये प्लेयर है कप्तानी का दावेदार

0
Rishabh Pant: एक्सीडेंट के कारण ऋषभ पंत का IPL-2023 से बाहर होना तय, ये प्लेयर है कप्तानी का दावेदार

[ad_1]

Delhi Capitals Captain: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषण पंत को गंभीर चोट आई हैं. उनकी कार का दिल्ली से रुड़की जाते हुए भयानक एक्सीडेंट हो गया. नारसन बॉर्डर पर हम्मादपुर झाल के करीब उनकी कार रेलिंग से टकरा गई. एक्सीडेंट इतना भयावह था कि उनकी कार थोड़ी ही देर में धूं-धू कर जल उठी. पंत फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं. इसी के चलते आईपीएल-2023 में उनका खेलना नामुमकिन लग रहा है. 

दिल्ली कैपिटल्स को अब कप्तान की तलाश

आईपीएल में अपने पहले खिताब की तलाश में जुटी दिल्ली कैपिटल्स टीम अब नए कप्तान के साथ अगले सीजन में उतरेगी. पंत टीम की कप्तानी संभाल रहे थे, लेकिन एक्सीडेंट के चलते उनका सीजन में खेलना ही मुश्किल है. ऐसे में दिल्ली टीम को कप्तान की तलाश है. टीम ने हाल में मिनी ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों को भी साथ में जोड़ा है. 

डेविड वॉर्नर को सौंपी जा सकती है कमान

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वॉर्नर को आईपीएल-2023 में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कमान सौंपी जा सकती है. डेविड वॉर्नर के पास इसका अनुभव भी है. वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद को अपनी कप्तानी में चैंपियन तक बना चुके हैं. ऐसे में वह प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. हालांकि वहऑस्ट्रेलियाई टीम का कभी नेतृत्व नहीं कर सकते हैं, ऐसे में हो सकता है कि सीए ही कुछ अड़चना लगा दे. वॉर्नर पर साल 2018 में गेंद से छेड़छाड़ (बॉल टैंपरिंग) के चलते उनकी भूमिका के कारण आजीवन नेतृत्व प्रतिबंध लगाया गया था.

पृथ्वी शॉ भी दावेदार

अगर वॉर्नर पर कप्तानी को लेकर सवाल खड़े होते हैं, वह या फ्रेंचाइजी ही उन्हें इस भूमिका को ना सौंपना चाहे तो ऐसे में मुंबई के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को भी जिम्मेदारी दी जा सकती है. पृथ्वी शॉ के पास अंडर-19 क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव है. वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं और रणजी ट्रॉफी में फिलहाल खेल रहे हैं. टीम इंडिया से वह कुछ वक्त से बाहर चल रहे हैं. 

 पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi– अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here