Home Sports Rishabh Pant Accident: कब, कहां और कैसे हुआ कार हादसा; हरिद्वार SSP ने बताई ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की पूरी कहानी

Rishabh Pant Accident: कब, कहां और कैसे हुआ कार हादसा; हरिद्वार SSP ने बताई ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की पूरी कहानी

0
Rishabh Pant Accident: कब, कहां और कैसे हुआ कार हादसा; हरिद्वार SSP ने बताई ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की पूरी कहानी

[ad_1]

नई दिल्ली: भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishbh Pant Accident) की बीएमडब्ल्यू कार शुक्रवार को तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिसके चलते उन्हें कई चोटें आई हैं. अस्पताल से जारी हेल्थ बुलेटिन की मानें तो फिलहाल ऋषभ पंत खतरे से बाहर हैं और खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उनकी स्थिति पर नजर है. इस बीच हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने हादसे जुड़े कई अपडेट दिए और बताया कि कब और कैसे यह हादसा हुआ, जिसकी वजह से पंत को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.

हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि यह हादसा 5 बजकर 22 मिनट पर हुआ. दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर डिवाइडर से टकराने के बाद ऋषभ पंत की गाड़ी पलट गई और उनकी गाड़ी में आग लग गई. हालांकि, उसी वक्त गुजर रही हरियाणा रोडवेज की बस के कंडक्टर ने हमें इसकी सूचना दी और पंत को बाहर निकालने में मदद की. उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही तुरंत लाइफ सेविंग एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और उन्हें मैक्स अस्पताल भेजा गया और इनकी मां को यह सूचना दी गई. प्रथामिक सूचना के हिसाब से झपकी की वजह से यह हादसा हुआ. फिलहाल, जान को कोई खतरा नहीं है.

Rishabh Pant Accident Live Update: ऋषभ पंत सड़क हादसे में घायल

हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि ऋषभ पंत हरिद्वार जिले के मंगलोर में दुर्घटना का शिकार हो गए थे. उनकी कार सुबह साढे पांच बजे डिवाइडर से टकरा गई. दरअसल, 25 वर्षीय पंत रूड़की स्थित अपने घर जा रहे थे मगर रास्ते में ही वह दुर्घटना का शिकार हो गए और ॉ उन्हें सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है.

आपात ईकाई में पंत का इलाज करने वाले डॉक्टर सुशील नागर ने बताया है कि पंत को सिर पर और घुटने में चोटें आई है और इसकी आगे जांच करनी होगी. उन्होंने कहा कि जब उन्हें हमारे अस्पताल लाया गया तब वह पूरी तरह से होश में थे और मैने उनसे बात भी की. वह घर जाकर अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते . उन्होंने कहा, ‘उनके सिर में चोट लगी है लेकिन मैने टांके नहीं लगाये. मैंने उन्हें मैक्स अस्पताल ले जाने को कहा जहां प्लास्टिक सर्जन उन्हें देख सके. एक्स रे में पता चला है कि कोई हड्डी नहीं टूटी है. दाहिने घुटने में चोट है और वह कितनी गंभीर है, इसका पता एमआरआई या आगे जांच से चलेगा.’ बता दें कि लिगामेंट की चोट ठीक होने में दो से छह महीने लगते हैं.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पंत के इलाज का पूरा खर्च उनकी सरकार उठायेगी. धामी ने अधिकारियों से पंत की हालत को लेकर ताजा जानकारी ली और उनके इलाज का पूरा बंदोबस्त करने के लिये कहा. पंत को श्रीलंका के खिलाफ आगामी श्रृंखला से बाहर रखा गया है क्योंकि उन्हें फरवरी में होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले दमखम और अनुकूलन कार्यक्रम के लिए एनसीए में शामिल होना है. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी. पंत ने मीरपुर में दूसरे टेस्ट में 93 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी. पंत ने अब तक 33 टेस्ट में पांच शतक और 11 अर्धशतक की मदद से 2,271 रन बनाए हैं। उन्होंने 30 वनडे और 66 टी-ट्वेंटी में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है. (इनपुट भाषा से भी)

Tags: Car accident, Rishabh Pant, Uttarakhand news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here