[ad_1]
ख़बर सुनें
विस्तार
भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह रुड़की के पास एक्सीडेंट हो गया। उनकी स्थिति फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। पंत कार से अपने घर जा रहे थे और हादसे के वक्त अकेले थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी मर्सीडीज कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। इसके बाद कार में आग लग गई और पलट गई।
उत्तराखंड के डीजी अशोक कुमार ने बताया- पंत को गाड़ी चलाते वक्त झपकी आ गई थी। इसके बाद वह कार पर से नियंत्रण खो बैठे थे। हादसे के वक्त पंत कार में अकेले थे। एक्सीडेंट के बाद पंत को गाड़ी की खिड़की तोड़ बाहर निकाला गया था। पंत को सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
तस्वीरों में देखें कितना भयानक था हादसा







[ad_2]
Source link