Home Sports Rishabh Pant Accident Live Update: ऋषभ पंत के सिर में आई चोट… बताया- कैसे कार से निकले बाहर

Rishabh Pant Accident Live Update: ऋषभ पंत के सिर में आई चोट… बताया- कैसे कार से निकले बाहर

0
Rishabh Pant Accident Live Update: ऋषभ पंत के सिर में आई चोट… बताया- कैसे कार से निकले बाहर

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है. इस दुर्घटना में पंत घायल हो गए हैं. उनका देहरादून के अस्पताल में इलाज चल रहा है. पंत कार में अकेले थे. बताया जा रहा है कि नींद में झपकी आने की वजह से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई. एक्सीडेंट के बाद उनकी कार पूरी तरह से जल गई. जान बचाने के लिए पंत खिड़की का सीसा ताेड़कर खुद बाहर निकले. वह दिल्ली से रुड़की अपने घर जा रहे थे.  हादसे के बाद उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ऋषभ पत के सिर और पीठ में गंभीर चोट आई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अभी वे खतरे से बाहर हैं. चोट के चलते उनकी सर्जरी भी कराई जा सकती है. हाल ही में वे भारतीय टीम के साथ बांग्लादेश से सीरीज खेलकर लौटे हैं. उन्हें श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20 और वनडे सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय  टीम से बाहर कर दिया गया है.

अधिक पढ़ें …

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here