Home Sports दो लड़कों ने बचाई ऋषभ पंत की जान…खुद क्रिकेटर ने गूगल में डाली नाम की सही स्पेलिंग, मां को करवाया फोन

दो लड़कों ने बचाई ऋषभ पंत की जान…खुद क्रिकेटर ने गूगल में डाली नाम की सही स्पेलिंग, मां को करवाया फोन

0
दो लड़कों ने बचाई ऋषभ पंत की जान…खुद क्रिकेटर ने गूगल में डाली नाम की सही स्पेलिंग, मां को करवाया फोन

[ad_1]

रुड़की: टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत का कल रुड़की में रोड एक्सीडेंट हो गया था. दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उनकी कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें ऋषभ पंत को सिर, पीठ, कलाई और पैर में चोटें आईं. ​दो लड़के ऋषभ पंत को बचाने सबसे पहले आए थे. इन्हीं दोनों ने क्रिकेटर का सारा सामान और कैश जलती कार से निकाला था और पुलिस को इसकी सूचना दी थी. एक लड़के का नाम रजत और दूसरे का निशु है. इन दोनों ने News 18 इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में हादसे के बाद की पूरी कहानी बताई.

दोनों लड़कों ने बताया, ‘हमने ऋषभ पंत का नाम सुना था, लेकिन चेहरा नहीं देखा था. जब पंत को लेकर हम एम्बुलेंस में निकले, तो रास्ते में उनके बारे में गूगल सर्च किया. ऋषभ पंत ने हमसे कहा था कि मेरे नाम की स्पेलिंग सही तरीके से डालो, तभी मेरी फोटो गूगल सर्च में आएगी. ऋषभ पंत ने खुद अपने नाम की सही स्पेलिंग लिखी थी हमारे फोन में. उन्होंने हमें थैंक्यू बोला और कहा कि हम दोनों उनके पास ही रहें. लेकिन बाद में पुलिस ने हम दोनों को बाहर निकाल दिया. एम्बुलेंस के अंदर से हमने उनकी मां के फोन नंबर पर कॉल किया, लेकिन उनका नंबर स्विच्ड ऑफ था.’

रजत और निशु ने News 18 इंडिया को बताया कि एम्बुलेंस ऋषभ पंत को लेकर सरकारी अस्पताल जा रही थी, लेकिन हमने कहा कि पास में सक्षम अस्पताल है, वहां जल्दी पहुंच सकते हैं, इनको तत्काल इलाज चाहिए, क्योंकि यह देश के क्रिकेटर हैं. राज्य सरकार की 108 एम्बुलेंस सेवा मरीज को लेकर अमूमन सरकारी अस्पतालों में ही जाती है. लेकिन लड़कों के कहने पर ड्राइवर पंत को लेकर हादसा स्थल के पास में स्थित सक्षम अस्पताल गया. यहां डॉक्टरों ने ऋषभ को प्राथमिक उपचार दिया. कुछ देर बाद रुड़की प्रशासन ने क्रिकेटर को देहरादून के मैक्स अस्पताल में एडमिट करवाया और उनके परिजनों को सूचित किया.

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Tags: Rishabh Pant, Road Accidents, Roorkee news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here