Home Sports BBL: हार्दिक पंड्या के साथी की कप्तानी पारी भी नहीं आई टीम के काम, एक गेंदबाज ने निकाला दम

BBL: हार्दिक पंड्या के साथी की कप्तानी पारी भी नहीं आई टीम के काम, एक गेंदबाज ने निकाला दम

0
BBL: हार्दिक पंड्या के साथी की कप्तानी पारी भी नहीं आई टीम के काम, एक गेंदबाज ने निकाला दम

[ad_1]

हाइलाइट्स

बिग बैश लीग के एक मैच में सिडनी थंडर ने होबार्ट हरिकेंस को हरा दिया
हार्दिक पंड्या के साथी खिलाड़ी की कप्तानी पारी भी टीम की हार नहीं टाल पाई

नई दिल्ली. IPL 2023 से पहले हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस ने जिस खिलाड़ी को रीटेन किया था, उसका बल्ला बिग बैश लीग में बोल रहा है. लेकिन, शनिवार को हुए एक मैच में इस खिलाड़ी की तूफानी पारी भी टीम की हार नहीं टाल पाई. इस खिलाड़ी का नाम मैथ्यू वेड है. वेड बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस की तरफ से खेल रहे हैं. उन्होंने सिडनी थंडर के खिलाफ हुए मैच में 229 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ पारी खेली. वेड ने 223 के स्ट्राइक रेट से 30 गेंद में 67 रन की कप्तानी पारी खेली. लेकिन, उनकी यह पारी भी होबार्ट की बड़ी हार रोकने में काम नहीं आ पाई. सिडनी थंडर ने मैच 62 रन से जीत लिया.

सिडनी थंडर और होबार्ट हरिकेंस के बीच हुए इस मैच में होबार्ट के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था. लेकिन, सिडनी के बल्लेबाज शुरू से ही होबार्ट के गेंदबाजों पर भारी पड़े. मैथ्यू गिलक्स और एलेक्स हेल्स की सलामी जोड़ी ने सिडनी के लिए पहले 3 ओवर में ही 36 रन जोड़ डाले. इसी स्कोर पर गिलक्स आउट हो गए. लेकिन, हेल्स की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रही. गिलक्स के आउट होने के बाद राइली रुसो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे. लेकिन, वो 14 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो गए.

” isDesktop=”true” id=”5141673″ >

हेल्स ने ठोके 77 रन
इसके बाद हेल्स ने ओलिवर डेविस के साथ मिलकर होबार्ट के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 52 गेंद में 105 रन ठोक डाले. इस साझेदारी के दम पर पर सिडनी थंडर ने 20 ओवर में 228 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. हेल्स 45 गेंद में 77 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के उड़ाए. उनके अलावा डेविस ने भी 32 गेंद में 5 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 65 रन ठोके.

Rishabh Pant ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज और IPL 2023 में खेल पाएंगे या नहीं? जानें बड़ा अपडेट

Rishabh Pant: लड़ता-गरजता-मौत को मात देता… नाम है ऋषभ पंत, पहले नहीं देखा ऐसा लड़ाका

वेड ने 223 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए
229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी होबार्ट हरिकेंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम का पहला विकेट 7 रन के स्कोर पर गिरा. डार्सी शॉर्ट 2 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कप्तान वेड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 8वें ओवर में टीम के स्कोर को 79 रन पर पहुंचा दिया. वेड ने महज 19 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. वो 30 गेंद में 67 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. उन्होंने 6 छक्के और 2 चौके उड़ाए. उनके आउट होने के बाद हरिकेंस की बल्लेबाजी बिखर गई और निचले क्रम में आए पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए. होबार्ट हरिकेंस 17 ओवर में 166 रन पर ऑल आउट हो गए.

Tags: Big bash league, Hardik Pandya, IPL 2023, Matthew wade

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here