Home Sports IND vs BAN: कुलदीप यादव के बाहर होने पर कोच के आए थे आंसू, बोले- वह समय के साथ बहुत…..

IND vs BAN: कुलदीप यादव के बाहर होने पर कोच के आए थे आंसू, बोले- वह समय के साथ बहुत…..

0
IND vs BAN: कुलदीप यादव के बाहर होने पर कोच के आए थे आंसू, बोले- वह समय के साथ बहुत…..

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में दी थी शिकस्त.
कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट में नहीं मिला था मौका.

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया है. वनडे सीरीज में मेजबान टीम ने भारत को करारी शिकस्त दी थी लेकिन टेस्ट में भारतीय टीम शुरू से ही हावी नजर आई थी. पहले टेस्ट में टीम इंडिया की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली थी. टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 8 विकेट अपने नाम किए थे. जिसके बाद उन्हें उस मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से भी नवाजा गया था.

वहीं, दूसरे मैच में हेड कोच राहुल द्रविड़ और केएल राहुल द्वारा हैरान कर देने वाला फैसला किया गया. उन्होंने मैन ऑफ द मैच को बाहर बिठाने का फैसला किया था. जिसके बाद टीम की काफी आलोचना भी हुई. कुलदीप के स्थान पर तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को टीम का हिस्सा बनाया गया. उन्होंने 12 साल बाद टेस्ट टीम में अपनी वापसी की थी. इस फैसले को याद करते हुए कुलदीप यादव के बचपन के कोच कपिल पांडे ने एक भावुक प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने शिष्य के धैर्य की सराहना की है.

कुलदीप समय के साथ बहुत धैर्यवान हो गया है- कपिल पांडे

स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत के दौरान कहा, ‘कुलदीप समय के साथ बहुत काफी धैर्यवान हो गया है. शुरुआत में ही मुझे इस बच्चे के बारे में काफी चिंता होती थी. जब इसे पर्याप्त मौके नहीं मिलते थे. वनडे में उसके नाम दो हैट्रिक हैं जो अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ए के खिलाफ आई थी. मैन ऑफ द मैच होने के बाद भी जब उन्हें दूसरे टेस्ट में ड्रॉप किया गया तो मुझे नहीं पता था कि उन्हें कैसे दिलासा दूं. क्योंकि मैं खुद आंसू बहा रहा था. लेकिन जिस तरह से वह मुझे धैर्य रखने और विश्वास बनाए रखने के लिए कहा चीजें आखिरकार काम करेंगी. यह दर्शाता है कि वह कितना परिपक्व हो गया है.’

मछली पकड़ने का इतना शौक की छोड़ दी टीम मीटिंग…दो खिलाड़ियों को अनोखे कारणों से मिली सजा

फरवरी 2021 के बाद हुई थी कुलदीप की वापसी

कुलदीप यादव की टेस्ट क्रिकेट में वापसी फरवरी 2021 के बाद हुई थी. इस खिलाड़ी ने तीसरी बार पांच विकेट हासिल करने का काम किया. पहले टेस्ट की पहली पारी में कुलदीप ने 5 विकेट अपने नाम किए थे और साथ ही 40 से अधिक रनों की पारी भी खेली थी. वहीं, दूसरी पारी के दौरान उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए.

Tags: India vs Bangladesh, Kuldeep Yadav, Team india, Test cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here