[ad_1]
हाइलाइट्स
3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी मेहमान टीम
3 जनवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा पहला टी20 मैच
नई दिल्ली. भारत दौरे के लिए श्रीलंकाई टीम शनिवार को कोलंबो से रवाना हुई. मेहमान टीम भारत में 3 टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. टी20 सीरीज की शुरुआत 3 जनवरी से होगी. पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium Mumbai) में खेला जाएगा. दूसरा मैच 5 जनवरी को पुणे जबकि, तीसरा टी20 मैच 7 जनवरी को राजकोट में होगा.
श्रीलंका क्रिकेट ने शनिवार को ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा, दासुन शनाका (Dasun Shanaka) के नेतृत्व में श्रीलंका की सीमित ओवर टीम भारत के दौरे पर जाने के लिए थोड़ी देर पहले एसएलसी मुख्यालय से निकली. मेहमान टीम रविवार से वानखेड़े स्टेडियम में अभ्यास करेगी. श्रीलंका ने 28 दिसंबर को अपनी टी20 और वनडे टीम का एलान किया था. टीम में अविष्का फर्नांडो की वापसी हुई है. वहीं, वानिंदु हसरंगा को टी20 और कुशल मेंडिस को वनडे में उपकप्तान बनाया गया है. दोनों टीमों की कमान दासुन शनाका के हाथों में होगी. 24 साल के अविष्का फर्नांडो इंजरी की वजह से लंबे अरसे से टीम से बाहर थे. इस बार लंका प्रीमियर लीग में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. वह फाइनल में मैन ऑफ द मैच बने थे. टूर्नामेंट में दूसरे सबसे बड़े स्कोरर सदीरा समरविक्रमा को भी टीम में चुना गया है. वह लीग में मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे. टी20 टीम में जगह पाने वाले नुवान तुषारा ने लंका प्रीमियर लीग में 14 विकेट लिए थे. श्रीलंकाई टीम में चामिका करुणारत्ने का नाम भी शामिल है, जिन्हें अनुशासनात्मक कारणों से अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली सीरीज से बाहर कर दिया गया था.
‘1 या 2 महीने नहीं, करीब सालभर’, क्रिकेट करियर में कब वापस लौट सकते हैं ऋषभ पंत? डॉक्टर्स का खुलासा
भारत दौरे के लिए श्रीलंका की टीम
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, कुशल मेंडिस (वनडे के लिए उपकप्तान), भानुका राजपक्षे (केवल टी20 के लिए), चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा (टी20 के लिए उपकप्तान), अशेन बंडारा, महीश तीक्षणा, जेफरी वांडरसे (केवल वनडे के लिए), चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन रजिता, नुवानिदु फर्नांडो (केवल वनडे के लिए), डुनिथ वेलालेज, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा (केवल टी20 के लिए).
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम
हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुडा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dasun Shanaka, Hardik Pandya, India Vs Sri lanka, Team india
FIRST PUBLISHED : December 31, 2022, 19:47 IST
[ad_2]
Source link