Home Sports ऑस्ट्रेलिया को भारत में जीतना है तो सिडनी टेस्‍ट में…पूर्व दिग्‍गज कप्‍तान ने पैट कमिंस को दी सलाह

ऑस्ट्रेलिया को भारत में जीतना है तो सिडनी टेस्‍ट में…पूर्व दिग्‍गज कप्‍तान ने पैट कमिंस को दी सलाह

0
ऑस्ट्रेलिया को भारत में जीतना है तो सिडनी टेस्‍ट में…पूर्व दिग्‍गज कप्‍तान ने पैट कमिंस को दी सलाह

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच सिडनी में होगा आखिरी टेस्‍ट मैच
मेजबान टीम ने सीरीज में ले रखी है 2-0 की अजेय बढ़त
फरवरी में भारत दौरे पर 4 टेस्‍ट मैच की सीरीज खेलेगी ऑस्ट्रेलिया

नई दिल्‍ली. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टेस्‍ट की सीरीज का आखिरी मैच 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा. सीरीज में मेजबान टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त ले रखी है. तीसरा मैच शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्‍गज कप्‍तान मार्क टेलर ने अपनी टीम को सलाह दी है कि उसे सिडनी टेस्‍ट को भारत दौरे की तैयारी के तौर पर खेलना चाहिए.

टेलर ने कहा कि पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम को तीसरे टेस्‍ट में 5 गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरना चाहिए. वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स से बात करते हुए पूर्व कप्‍तान ने कहा, सिडनी में कुछ चीजें आजमाने का मौका है. मैं जानता हूं कि लोग कहते हैं कि आपको टेस्ट मैचों में नई चीजें नहीं आजमानी चाहिए, लेकिन कैमरन ग्रीन नहीं खेल रहे हैं तो मैं वास्तव में एलेक्स कैरी को छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहूंगा. टेलर ने कहा, ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 गेंदबाजों के साथ मैच में दबदबा बना सकती है. बड़ा स्‍कोर खड़ा करने के लिए वह शीर्ष 5 बैटर पर निभर्र रह सकते हैं. इसके अलावा, एलेक्‍स कैरी भी होंगे, जिन्‍होंने टेस्‍ट मैचों में काफी रन बनाए हैं.

भारत को कॉपी कर पाकिस्‍तान टीम को मजबूत बनाना चाहते हैं शाहिद अफरीदी, बताया अपना प्‍लान

‘पहले गेंद से आक्रमण करो, फ‍िर रन जुटाओ’

मार्क टेलर ने कहा कि मैच में 20 विकेट निकालने के टीम में पर्याप्‍त गेंदबाज होने चाहिए. साउथ अफ्रीका की बल्‍लेबाजी इस वक्‍त कमजोर है. गाबा और मेलबर्न में हुए पहले दो टेस्‍ट मैच की चारों पारियों में मेहमान टीम के बैटर बड़ा स्‍कोर नहीं कर पाए. इसलिए मैं चाहूंगा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले गेंद से आक्रमण करे और फ‍िर पांच टॉप बैटर के जरिए भरपूर रन जुटाए.

एशटन एगर और रेनशॉ को टीम में किया शामिल

मेलबर्न टेस्‍ट में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन चोटिल हो गए थे. सिडनी टेस्‍ट में उनकी जगह मैथ्यू रेनशॉ और एशटन एगर को टीम में शामिल किया गया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में मेजबान टीम के बैटर के साथ ही गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. पहले टेस्‍ट में गाबा की तेज और उछाल भरी पिच पर कंगारूओं ने साउथ अफ्रीका को महज 2 दिन में हराकर 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. एमसीजी में खेले गए दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने एक पारी और 182 रन से विजय हासिल की.

Tags: Cricket australia, India vs Australia, Pat cummins, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here