[ad_1]
हाइलाइट्स
टी20 वर्ल्ड कप में भारत को सेमीफाइनल में मिली थी शिकस्त.
युजवेन्द्र चहल के स्थान पर आर अश्विन को दिया गया था मौका.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में टीम इंडिया का का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया. 2022 में आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए पिछले एक साल से भारतीय टीम में कई प्रयोग किए गए थे. लेकिन फाइनल से एक कदम पहले ही भारतीय टीम ने घुटने टेक दिए. जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं, रोहित शर्मा के कुछ फैसलों पर भी जमकर चर्चा हुई.
दरअसल, रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया. उनमें से टीम इंडिया के फिरकी मास्टर युजवेन्द्र चहल भी शामिल थे. चहल के स्थान पर आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया जबकि चहल छोटे प्रारूप में सबसे सफल भारतीय स्पिनर्स में से एक हैं. चहल को प्लेइंग इलेवन में मौका न देने पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने खरे बयान दिए थे. वहीं, अब इस मुद्दे को टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने फिर हवा दे दी है. कार्तिक ने बताया कि चहल को टीम में मौका दिया जाता तो वह विरोधी टीमों को काफी नुकसान पहुंचाते.
अश्विन ने शुरुआत काफी अच्छी की थी- दिनेश कार्तिक
विकेटकीपर-बल्लेबाज ने क्रिकबज से बातचीत के दौरान, ‘ये सभी कॉल जो कप्तान और कोच द्वारा एक निश्चित खिलाड़ी में विश्वास के साथ किए गए थे. ईमानदारी से कहूं तो अश्विन ने टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी की थी लेकिन शायद अच्छी तरह से समाप्त नहीं हुई. लेकिन चहल विरोधी टीम को और भी नुकसान दे सकते थे. यह एक दिलचस्प विकल्प हो सकता था. लेकिन परिणाम आने के बाद पीछे देखना एक बहुत ही दिलचस्प बात है.’
माही ने जगमगाती दुबई में फैमिली के साथ मनाया नए साल का जश्न, बेटी के साथ नजर आए पूर्व कप्तान
श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए मैदान में उतरेगी. दोनों टीमों के बीच टी20 के बाद तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. टी20 वर्ल्ड कप गंवाने के बाद भारतीय टीम की नजरें 2023 वनडे वर्ल्ड कप पर है. वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भी रोहित शर्मा एंड कंपनी की लगातार कोशिश कर रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dinesh karthik, Rohit sharma, Team india, Yuzvendra Chahal
FIRST PUBLISHED : January 01, 2023, 14:12 IST
[ad_2]
Source link