[ad_1]

Prayagraj News : नए साल का जश्न मनाते लोग।
– फोटो : अमर उजाला।
ख़बर सुनें
विस्तार
बांहों में नए साल की खुशियां और आंखों में उम्मीदों की नई रोशनी भरकर लोगों ने शनिवार की आधी रात घरों से लेकर होटलों- क्लबों तक जी भर कर मस्ती की। सतरंगी झालरों से सजे होटलों में थर्टी फर्स्ट नाइट पार्टियां देखने लायक थीं। जश्न में में बच्चों से लेकर बड़े तक एक साथ झूमते-थिरकते रहे। वर्ष 2022 की आखिरी रात को यादगार और खुशगवार बनाकर संगमनगरी में मस्ती और धमाल के बीच इसी तरह लोगों ने नए साल में प्रवेश किया।
नए साल की अगवानी में सिविल लाइंस से लेकर बैरहना तक एक जैसा माहौल रहा। होटलों-क्लबों से लेकर घरों की छतों तक पर डीजे पर डांस करने और झूमने और थिरकने के लिए लोग दिल खोल कर निकले।
[ad_2]
Source link