Home Sports IND vs AUS: भारत दौरे से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई कोच के बड़े बोल, कहा-प्रैक्टिस मैच की जरूरत नहीं

IND vs AUS: भारत दौरे से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई कोच के बड़े बोल, कहा-प्रैक्टिस मैच की जरूरत नहीं

0
IND vs AUS: भारत दौरे से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई कोच के बड़े बोल, कहा-प्रैक्टिस मैच की जरूरत नहीं

[ad_1]

India vs Australia Test Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज फरवरी और मार्च में खेली जाएगी. ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. अब ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख कोच एंर्डयू मैकडोनाल्ड ने रविवार को कहा कि फरवरी-मार्च में भारत दौरा शुरू करने से पहले किसी अभ्यास मैच की जरूरत नहीं है. 

चार टेस्ट मैचों की होगी सीरीज 

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल पाकिस्तान का दौरा करने से पहले कुछ ऐसा ही किया था. ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान उतरने से पहले मेलबर्न की पिचों पर अभ्यास किया था. ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान में सीरीज 1-0 से जीती थी. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा शुरू होने और नागपुर में नौ फरवरी से सीरीज की शुरुआत होने से पहले सिडनी में खिलाड़ियों का 3 दिन का शिविर लगेगा. 

दुबई में लगाया था कैंप

2017 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे की तैयारी के लिए दुबई में ICC अकादमी में विशेष रूप से तैयार पिचों पर 10 दिनों का कैंप लगाया था और पुणे में पहले टेस्ट से पूर्व 9 दिनों का अभ्यास भारत में किया था. ऑस्ट्रेलिया ने पुणे में पहला टेस्ट जीता, लेकिन इसके बाद विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने वापसी करते हुए सीरीज 2-1 से जीती. 

कोच ने दिया बड़ा बयान 

भारत दौरा शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई कोच एंर्डयू मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘कोई अभ्यास मैच नहीं, जैसा हमने पिछली कुछ सीरीज में किया है. हमें लगता है कि हमें अभ्यास मैच की जरूरत नहीं है. हम भारत पहले मैच से एक हफ्ते पहले पहुंचेंगे.’

मैकडोनाल्ड के हवाले से सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने संकेत दिया कि भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम बड़ी हो सकती है जबकि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और आलराउंडर कैमरून ग्रीन की फिटनेस को लेकर चिंता है. हालांकि कोच को भरोसा है कि ग्रीन उन्हें दी गई. समय सीमा में फिट हो जाएंगे. उनके लिए चुनौती यही रहेगी कि वह यह सुनिश्चित करें कि उनका शरीर मैच के लिए फिट रहे. 

(इनपुट: आईएएनएस)

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here