Home Sports IND vs SL T20: रोहित-विराट-राहुल की गैरहाजिरी में कैसा होगा भारत का टॉप ऑर्डर? एक स्थान के 3 खिलाड़ियों में टक्कर

IND vs SL T20: रोहित-विराट-राहुल की गैरहाजिरी में कैसा होगा भारत का टॉप ऑर्डर? एक स्थान के 3 खिलाड़ियों में टक्कर

0
IND vs SL T20: रोहित-विराट-राहुल की गैरहाजिरी में कैसा होगा भारत का टॉप ऑर्डर? एक स्थान के 3 खिलाड़ियों में टक्कर

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत-श्रीलंका के बीच 3 जनवरी से टी20 सीरीज शुरू होगी
रोहित-राहुल की गैरमौजूदगी में कौन करेगा पारी की शुरुआत

नई दिल्ली. पिछले साल टी20 विश्व कप में मिली नाकामी को भुलाकर टीम इंडिया जीत के साथ नए साल का आगाज करना चाहेगी. मुकाबला श्रीलंका से है. दोनों देशों के बीच 3 जनवरी से 3 टी20 की सीरीज की शुरुआत होगी. टीम इंडिया के लिहाज से यह सीरीज अहम है. क्योंकि रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल जैसे दिग्गज खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं हैं. उनके स्थान पर सेलेक्टर्स ने भविष्य को देखते हुए युवाओं को मौका दिया है. यह एक तरह से नई टी20 टीम तैयार करने की तरफ पहला कदम भी है. ऐसे में रोहित की जगह कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हार्दिक पंड्या और राहुल द्रविड़ के लिए भी इन दिग्गजों की गैरहाजिरी में सही खिलाड़ियों का प्लेइंग-XI के लिए चयन करना आसान नहीं होगा,

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 के लिए टीम चुनने में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी परेशानी टॉप ऑर्डर को लेकर ही आएगी. रोहित-विराट और केएल राहुल की गैरहाजिरी में कौन ओपनिंग करेगा और कौन सा बल्लेबाज नंबर-3 पर खेलेगा? पंड्या और कोच द्रविड़ को इसका जवाब ढूंढना होगा. वैसे, भारत के पास विकल्प काफी हैं. लेकिन यही सिरदर्द भी बढ़ा रहे हैं. रोहित और राहुल टी20 में ओपनिंग करते हैं. इन दोनों में से किसी के भी गैरहाजिर रहने पर ईशान किशन बैकअप ओपनर के तौर पर खेलते हैं. तो इसे देखते हुए तो ओपनिंग स्लॉट के लिए ईशान का दावा मजबूत है.

” isDesktop=”true” id=”5147313″ >

ईशान का सलामी जोड़ीदार कौन होगा?
ईशन बाएं हाथ के बैटर भी हैं, तो यह बात भी उनके हक में जाती है. वहीं, इस विकेटकीपर बैटर ने हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक ठोका था. तो उस प्रदर्शन और फॉर्म को देखते हुए ईशान को नजरअंदाज करना मुश्किल है. इसके बाद ईशान ने रणजी ट्रॉफी में भी रन बनाए हैं. यानी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में ईशान को ओपनिंग का मौका दिया जा सकता है. अब ईशान का सलामी जोड़ीदार कौन होगा? इसे चुनना आसान नहीं होगा. क्योंकि विकल्प कई सारे हैं. ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल के अलावा राहुल त्रिपाठी भी ओपनिंग कर सकते हैं.

ऋतुराज या गिल में से किसे मौका मिलेगा?
वैसे, ऋतुराज को पिछले साल टी20 में काफी मौके मिले. लेकिन ओपनिंग करते हुए वो छाप नहीं छोड़ पाए. उन्होंने पिछले साल 6 टी20 में ओपनिंग की. लेकिन, एक ही अर्धशतक लगा पाए. ऐसे में उनपर शायद ही पंड्या दांव खेले. अब बचते हैं शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी. इन दोनों को ही टी20 डेब्यू का इंतजार है. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन भी हैं. लेकिन, इन्हें ओपनिंग स्लॉट में शायद ही आजमा जाए. क्योंकि विराट की गैरहाजिरी में मध्यक्रम में सूर्या और सैमसन जैसे बैटर की जरूरत है. तो वनडे में गिल के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मौका दिया जा सकता है. ऐसे में राहुल को डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

…तो क्या IPL 2023 में नहीं खेल सकेंगे रोहित-विराट और हार्दिक? BCCI के एक फैसले से बढ़ेगी फ्रेंचाइजी की टेंशन

टीम इंडिया में खिलाड़ियों की एंट्री नहीं होगी आसान, BCCI ने बनाया फ्चूयर प्लान, जानें रिव्यू मीटिंग में 3 बड़े फैसले

सूर्यकुमार 3 नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं
पिछले साल टी20 में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार यादव तीन नंबर पर बैटिंग करेंगे. वो टीम के उपकप्तान भी हैं. वहीं, संजू सैमसन को चौथे नंबर पर मौका दिया जा सकता है. वो राजस्थान रॉयल्स के लिए इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं. हार्दिक पंड्या फिनिशर का रोल निभा सकते हैं. वॉशिंगटन सुंदर की वापसी के बाद दीपक हुडा का प्लेइंग-xi में जगह बनाना आसान नहीं. दो स्पिनर के रूप में अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल खेल सकते हैं. वहीं, अगर भारत 3 तेज गेंदबाज के साथ उतरता है तो अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल के साथ उमरान मलिक टीम का हिस्सा हो सकते हैं.

Tags: Hardik Pandya, India Vs Sri lanka, Ishan kishan, Ruturaj gaikwad, Shubman gill, Suryakumar Yadav, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here