[ad_1]
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
बॉलीवुड में हीरो-हीरोइनों के बीच अफेयर कोई नई बात नहीं है। इन दिनों बॉलीवुड के दो नए सितारे अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हम बात कर रहे हैं तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने नई साल का जश्न भी साथ मनाया है। बता दें कि काफी वक्त से दोनों के बीच अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान के इनके एक वीडियो ने इनकी डेटिंग की खबरों को और हवा दे दी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर का फैंस को नए साल पर तोहफा, ‘नानी 30’ का फर्स्ट लुक जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वियय वर्मा और तमन्ना भाटिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को बॉलीवुड में नए कपल के तौर पर देखा जा रहा है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और बताया जा रहा है कि दोनों ने न्यू ईयर साथ में सेलिब्रेट किया। बता दें कि दोनों का वायरल वीडियो गोवा का बताया जा रहा है।
Singham Again: सिंघम अगेन की कहानी सुन खुश हुए अजय देवगन, बोले- भगवान ने चाहा तो यह 11वीं ब्लॉकबस्टर होगी
वायरल वीडियो में तमन्ना और विजय वर्मा दोनों साथ नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ जमकर डांस करते देखे जा सकते हैं। इस वीडियो में विजय वर्मा व्हाइट कलर की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं तमन्ना भाटिया ग्लिटर पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस में दिख रही हैं। दोनों एक साथ न्यू ईयर की पार्टी एंजॉय करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के बाद दोनों के बीच डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
बता दें कि अक्सर तमन्ना और विजय के अफेयर की खबरें सामने आती रहती हैं। दोनों कई बार एक-दूसरे के साथ स्पॉट हो चुके हैं। 21 दिसंबर 2022 को तमन्ना ने अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर भी विजय तमन्ना के घर पर नजर आए थे। हालांकि, दोनों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। बता दें कि तमन्ना बीते वर्ष ‘बबली बाउंसर’ में नजर आईं। वहीं, विजय वर्मा ने फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में आलिया भट्ट के क्रूर पति का रोल निभाया।
Tara Sutaria-Aadar Jain Breakup: तारा सुतारिया-आदर जैन की राहें हुईं जुदा? कई साल से कर रहे थे एक दूसरे को डेट
[ad_2]
Source link