Home Breaking News दिल दहलाने वाली घटना: अधिकतर पसलियां हो गईं अलग, पिछले हिस्से में रगड़ से लगी आग; शव देख पुलिस के रोंगटे खड़े

दिल दहलाने वाली घटना: अधिकतर पसलियां हो गईं अलग, पिछले हिस्से में रगड़ से लगी आग; शव देख पुलिस के रोंगटे खड़े

0
दिल दहलाने वाली घटना: अधिकतर पसलियां हो गईं अलग, पिछले हिस्से में रगड़ से लगी आग; शव देख पुलिस के रोंगटे खड़े

[ad_1]

बाहरी दिल्ली इलाके में रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। शराब के नशे में चूर पांच युवक अपनी बलेनो कार से स्कूटी सवार युवती को पहले टक्कर मारी और फिर उसे करीब आठ किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। युवती कार में फंसी रही। युवती की हालत यह हो गई कि उसकी सारी हड्डियां चकनाचूर हो गई और उसके तन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचल गए। दिल्ली को दहला देने वाली यह घटना उस समय सामने आई है जब नए साल के जश्न को लेकर पूरी दिल्ली पुलिस यहां तक दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा सड़कों पर थे। इसे देश की सबसे बड़ी दर्दनाक सड़क दुर्घटना बताया जा रहा है। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस की तफ्तीश पर सवाल खड़े हो रहे हैं। युवती अपने परिवार का पालन पोषण कर रही थी।

बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी युवकों का कहना है कि वह शराब के नशे में थे और कार में तेज आवाज में गाने चला रखे थे। इस कारण उन्हें कार में युवती के फंसे होने का पता नहीं चला। 

 

युवती शादी और अन्य कार्यक्रमों में फूल फेंकने का काम करती थी। देर रात में वह एक कार्यक्रम में काम करने के बाद स्कूटी से अमन विहार स्थित अपने घर लौट रही थी। दिल्ली अधिकारी इसे मात्र सड़क दुर्घटना बता रहे हैं। हालांकि पुलिस की इस थ्योरी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। युवती के साथ कुछ गलत होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।

 

बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शनिवार देर रात करीब 3.24 बजे रोहिणी जिले के कंझावला थाने को किसी ने सूचना दी कि एक ग्रे कलर की बलेनो कार कुतुबगढ़ की तरफ जा रही है। उसमें एक शव लटक रहा है। पुलिस ने सूचना देने वाले से संपर्क किया। जिसने कार का नंबर भी बताया। तुरंत पिकेट पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here