[ad_1]
नई दिल्ली: हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारत की टीम मंगलवार से अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है. श्रीलंका के खिलाफ भारत को तीन जनवरी से टी20 सीरीज में उतरना है. टीम की जर्सी पर लिखे टाइटल स्पॉन्स के नाम में भी नए साल में बदलाव हुआ है. अबतक एमपीएल का ‘लोगो’ भारतीय टीम की जर्सी पर लगा होता था. नए साल में एमपीएल के स्थान पर अब किलर ब्रांड का लोगो लगा होगा. लम्बे वक्त से एमपीएल ही भारतीय जर्सी का टाइटल स्पॉन्सर रहा है, जिसमें अब बदलाव किया गया है.
युजवेंद्र चहल ने सोमवार को टीम इंडिया की नई जर्सी के साथ फोटो सेशन की तस्वीरें शेयर की. जिससे नए स्पॉन्सर के नाम की जानकारी मिली. रोहित शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं. यही वजह है कि उन्हें टी20 सीरीज से आराम दिया गया है. हार्दिक इस सीरीज में कप्तानी करेंगे. 10 जनवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज में रेगुलर कप्तान की वापसी होगी. साल 2023 में भारत का फोकस टी20 से ज्यादा वनडे फॉर्मेट में है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि अक्टूबर-नवंबर में 50 ओवरों के क्रिकेट का विश्व कप इसी साल होना है. यह विश्व कप भारत की धरती पर होगा. ऐसे में बीसीसीआई की कोशिश है कि 2011 की तर्ज पर भारत इस बार भी अपने घर पर विश्व कप का विजेता बने.
बीसीसीआई ने एक जनवरी को हुई रिव्यू मीटिंग के दौरान कई कड़े फैसले लिए हैं. यह साफ कर दिया गया है कि अब आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर्स को सीधे टीम इंडिया में जगह नहीं दी जाएगी.
भारतीय टीम में मौका पाने के लिए एक अच्छे आईपीएल सीजन के बाद घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा. बीसीसीआई ने फिटनेस को मजबूत करने के लिए यो-यो टेस्ट के अलावा डेक्सा टेस्ट को भी अनिवार्य कर दिया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hardik Pandya, IND vs SL, India Vs Sri lanka, Team india
FIRST PUBLISHED : January 02, 2023, 16:53 IST
[ad_2]
Source link