Home Sports VIDEO: सौरव गांगुली क्रिकेट में कर रहे वापसी? ट्वीट शेयर कर दिया इशारा

VIDEO: सौरव गांगुली क्रिकेट में कर रहे वापसी? ट्वीट शेयर कर दिया इशारा

0
VIDEO: सौरव गांगुली क्रिकेट में कर रहे वापसी? ट्वीट शेयर कर दिया इशारा

[ad_1]

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से क्रिकेट खेलते हुए अपना एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए गांगुली ने लिखा है- कमिंग सून. गांगुली ने अचानक इस तरह के वीडियो ने बल्लेबाज के क्रिकेट में वापसी के संकेत की तरफ इशारा किया है. हालांकि, गांगुली ने अपने इस ट्वीट में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है. ऐसे में फैन्स उनके इस ट्वीट पर अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं. फैन्स उनके क्रिकेट में वापसी या क्रिकेट से जुड़ी किसी चीज में योजना का अंदाजा लगा रहे हैं.

सौरव गांगुली ने साल 2023 के पहले ही दिन वीडियो शेयर कर फैन्स को सरप्राइज देकर हैरान कर दिया है. गांगुली ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपना बल्ला पकड़े हुए और कुछ पुराने शॉट्स लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह एक बेहद छोटा सा टीजर है. वायरल क्लिप में इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है कि पोस्ट किस बारे में है.

ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट पर कपिल देव बोले, ‘ड्राइवर का खर्च उठा सकते हैं तो अकेले…. ‘

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के बाद दिग्गज भारतीय क्रिकेटर का अगला कदम क्या होगा? इसका फैन्स पहले ही लंबे समय से इतंजार कर रहे थे. अब इस तरह का वीडियो शेयर करने के बाद फैन्स अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं. कोई उनकी क्रिकेट में किसी भी रूप में वापसी की अटकलें लगा रहा है तो कोई उनकी बायोपिक के ऐलान का अंदाजा लगा रहा है. अब यह तो वक्त ही बताएगा कि गांगुली अपने इस ट्वीट से फैन्स को क्या सरप्राइज देने वाले हैं.

Tags: Former Indian Cricketer, Sourav Ganguly



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here